औखर गोधम में गायों की मौत, पशु पालन विभाग को जांच में नही मिला कोई कारण, जेब में हाथ डालकर कर, काला चश्मा लगा कर गोधाम के बाहर खड़े होकर कि जांच,जो मरी उसके लिए अजीब सा तर्क बुजुर्ग होने के कारण मरी, पहली बार पता चला बुजुर्ग होने से गया मर जाती है।
औखर गोधम में गायों की मौत, पशु पालन विभाग को जांच में नही मिला कोई कारण, जेब में हाथ डालकर कर, काला चश्मा लगा कर गोधाम के बाहर खड़े होकर कि जांच,जो मरी उसके लिए अजीब सा तर्क बुजुर्ग होने के कारण मरी, पहली बार पता चला बुजुर्ग होने से गया मर जाती है।
पशुधन की मौत में नहीं दिख रही संवेदनशीलता, सीएम साय गंभीर अधिकारी संवेदनहीन।
*जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति*
*तीन दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु, 4 की वृद्धावस्था तथा 2 की अन्य कारणों से हुई मौत*
बिलासपुर, 27 अगस्त 2026/ मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गौधाम में कुछ पशुओं की मृत्यु के संबंध में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा की गई जांच का प्रतिवेदन कलेक्टर संजय अग्रवाल को सौंप दिया गया है। जांच प्रतिवेदन में गौधाम में पिछले तीन दिनों के दौरान कुल 6 पशुओं की मृत्यु होना पाया गया है। इनमें 4 पशुओं की मृत्यु वृद्धावस्था तथा 2 पशुओं की मृत्यु अन्य कारणों से होना पाया गया है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वस्तुस्थिति की जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. गोपाल शरण सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने ग्राम ओखर स्थित गौधाम का मौके पर निरीक्षण किया। टीम ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कर आवश्यक जांच की तथा मौके की परिस्थितियों का भी अवलोकन किया। जांच के बाद विस्तृत प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रस्तुत किया गया।
जांच के दौरान गौधाम परिसर में अत्यधिक बारिश के कारण जलभराव और भूमि के प्रभावित होने की स्थिति भी सामने आई। प्रतिवेदन के अनुसार गौधाम में पूर्व में 21 अगस्त 2026 को पशुओं को विस्थापित किया गया था। वर्तमान में गौधाम में लगभग 300 पशु मौजूद हैं, जो ग्राम पंचायत ओखर के हैं।
पशुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत ओखर के सरपंच की सहमति से गौधाम में मौजूद लगभग 300 पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने तथा चराने के लिए बाहर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा पशुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।