बिलासपुर- आज के युवा भविष्य के प्रति ज़्यादा सचेत है प्रतियोगिता के समय मे हर युवा कुछ बेहतर करना चाहता है और लक्ष्य को पाना चाहता है दयालबंद टिकरापारा रॉड में सदिल और आदिल कुरैशी ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिये लक्ष्य लायब्रेरी की शुरूवात की इसका उदघाटन महापौर रामशरण यादव ने किया महापौर ने शुभकामना देते हुए कहा कि युवाओं को सफल बनाने की सोच के साथ ये लक्ष्य लाइब्रेरी खोली गई है अच्छे वातावरण में युवा मन लगाकर पढ़ पाएंगे अपना भविष्य बना पाएंगे आज का युवा अपने कैरियर को लेकर पहले से ज्यादा उत्साहित और गंभीर है हाफिज कुरैशी के दोनो पुत्र सदिल और आदिल ने अच्छा प्रयास किया है व्व खुद भ पढ़ेंगे और दूसरों को भी पढ़ने का अवसर उपलब्ध कराएंगे इसके लिये बधाई देता हूं।उदघाटन मौके पर पार्षद अजय यादव, परदेशी राज,रामप्रकाश, जुगल गोयल, हाफिज कुरैशी और संस्था के संचालक सादिल और आदिल कुरैशी समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।
