बिलासपुर-लगातार अपराध कारित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध गुण्डा फाईल खोली गई जिले में लगातार अपराध घटित करने वाले आरोपियों के विरूद्ध अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एसपी पारुल माथुर थाना प्रभारियों को लगातार अपराध करने वाले आरोपियों के विरूद्ध समुचित कार्यवाही करने के निर्देश पर आरोपियो के विरुद्ध माह अगस्त मे कुल 05 आरोपियों के विरुद्ध गुण्डा फाईल खोली गई । जिसमे थाना सिविल लाईन से 04 एवं थाना तोरवा से 01 प्रकरण मे गुण्डा फाईल खोली गई । इस प्रकार वर्ष 2022 में लगातार अपराध करने वाले के विरूद्ध जिले में कुल 43 अपराधिक तत्वों के विरुद्ध गुण्डा फाईल खोली जाकर लगातार निगरानी की जा रही है । थाना सिविल लाईन 1- मोह ० तारीक पिता मोह ० अफाक उम्र 43 साल साकिन आसियाना ग्रीनपार्क कालोनी महाराणा प्रताप चौक थाना सिविल लाईन , 2- सिकंदर महिलांगे पिता छोटेलाल उम्र 28 साल साकिन मंझंवापारा , जरहाभाठा थाना सिविल लाईन , 3- आकाश उर्फ मुकरू पिता दरबारीलाल उम्र 33 साल साकिन मिनीबस्ती , जरहाभाठा , थाना सिविल लाईन , 4- गोलू उर्फ गुरू टंडन पिता बुदरू टंडन उम्र 28 साल साकिन मिनीबस्ती थाना सिविल लाईन , थाना तोरवा 1- आयुष यादव उर्फ बबलू पिता शिवकुमार उम्र 21 साल साकिन शंकरनगर तोरवा

