:- मेकअप स्टूडियो में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
:- आरोपी के कब्जे से चोरी के समान कीमती ₹30000 जप्त
:-
चोरी किए गये मशरूका शत प्रतिशत बरामद
नाम आरोपी:- अपचारी बालिका
थाना -तोरवा,जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़,
बिलासपुर-प्रार्थीया दामिनी पटेल पिता मुरारीलाल पटेल उम्र 22 साल साकिन आर.टी.एस. कॉलोनी तोरवा की रिपोर्ट पर उसके मेक अप स्टूडियो में महंगी मेक अप कीट की चोरी होने पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया थाना तोरवा से विशेष टीम गठित कर उक्त प्रकरण के अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया गया
स्टूडियो में मेकअप कराने के दौरान संदेह के आधार पर संदेही से पूछताछ किया गया जो दिनांक घटना को स्टूडियो गई थी जहां कोई नहीं था जिससे अवसर पाकर उक्त मसरूका चोरी करना कबूल करते हुए चोरी किए गए मेकअप सामान को पेश की मामले में अग्रिम कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी अपचारी बालिका को गिरफ्तार कर किशोर बोर्ड बिलासपुर में रिमांड पर भेजा गया है
उक्त कार्रवाई में थाना तोरवा प्रभारी फैजुल होदा शाह एवं ASI विदेशी साहू,आरक्षक धर्मेंद्र साहू क्रमांक 192 कमलेश्वर शर्मा 964.विजय पांडे 288 का विशेष सराहनीय योगदान रहा

