महुआ शराब व लाहन जप्त
1) कायम प्रकरण – 03 प्रकरण
2) 34(1)(क)(च) -02 प्रकरण
3) *34(2), 59(क) – 01 प्रकरण *
3) जप्त सामाग्री – 14 लीटर महुआ शराब व 60 किलोग्राम महुआ लहानबिलासपुर- उपायुक्त आबकारी श्रीमती नीतू नोतानी ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले में मदिरा के अवैध आसवन, धारण, विक्रय तथा परिवहन के विरूद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। आबकारी वृत्त कोटा के ग्राम जलसों थाना कोनी में आरोपी (1) भानु वर्मा पिता चुनू वर्मा उम्र 28 वर्ष साकिन जलसों थाना कोनी जिला बिलासपुर (छ.ग.) से 03 लीटर हाथ भट्टी मदिरा,तथा 60 किलोग्राम महुआ लहान जप्तकर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), (च) तथा (2) सुनीता वर्मा पति राकेश वर्मा उम्र 37 वर्ष साकिन जलसों थाना कोनी जिला बिलासपुर (छ.ग.) से03 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्तकर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)एवं (3) विनोद वर्मा पिता दसराम वर्मा उम्र 37 वर्ष साकिन जलसों थाना कोनी से 08 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), (2) , 59 (क) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। जिला आबकारी विभाग द्वारा कुल 03 प्रकरणों में 14 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब एवं 60 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही किया गया।* इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक, रमेश दुबे, सुश्री जया मेहर (परिवीक्षाधीन), आबकारी मुख्य आरक्षक घनश्याम राठौर, जनक राम जगत आबकारी आरक्षक उपेन्द्र सिंह वारकड़े सम्मिलित रहे।

