बिलासपुर- अरुण साव के अध्यक्ष बनने के बाद ये पहला आंदोलन था जिसमें युवा मोर्चा ने अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में जमकर उत्साह दिखाया सभी जिले से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नए प्रदेश अध्यक्ष के आवाह्न पर रायपुर पहुंचे और अरुण साव के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने राजधानी की सड़कों पर आंदोलन किया ,नए अध्यक्ष ने इस आंदोलन से साबित कर दिया कि मुद्दों को लेकर लड़ाई जा सकती है लोग साथ देंगे लेकिन इसके लिए निकलना होगा ,बुधवार को अध्यक्ष अरुण साव ने राजधानी की सड़कों पर मेटाडोर में बैठकर सड़क और निकले, बिलासपुर जिले से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रायपुर पहुंचकर आंदोलन में शामिल हुए ये आंदोलन सरकार अरुण साव के उभरते और दमदार अध्यक्ष का उदाहरण है

