आईपीएल सट्टे पर बड़ी कार्यवाही।
ACCU व थाना तोरवा टीम की संयुक्त कार्यवाही
नगद 1,06,000/- रुपये, दो नग मोबाइल, एक नग टी व्ही, एक सेट टॉप बॉक्स की गई जप्त
नाम आरोपी -इंद्रकुमार जयसिंघानी पिता सुरेश जयसिंघानी, उम्र 28 पता हेमुनगर बंधवापारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर छ.ग.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारियों व ACCU युनिट को IPL क्रिकेट मैच 2022 के सीजन में, मैच के दौरान सट्टा संचालित करने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के संबंध में कार्यवाही करने बाबत निर्देशित किया गया । इस तारतम्य में को ACCU टीम प्रभारी को सूचना मिली कि थाना तोरवा क्षेत्रान्तर्गत हेमुनगर के बंधवापारा स्थित एक मकान में एक ब्यक्ति सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जॉइंट के बीच चल रहे मैच में सट्टा का संचालन कर रहा है। जिस पर ACCU टीम व थाना तोरवा की संयुक्त टीम के द्वारा मुखबीर द्वारा बताए स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान एक ब्यक्ति उपस्थित था, जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम इंद्रकुमार जयसिंघानी निवासी हेमुनगर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे मोबाईल फोन को चेक करने पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करना पाया गया। जिसपर उक्त सटोरिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगद 1,06,000/- रुपये, दो नग एंड्रायड मोबाइल फोन, एक नग टी व्ही, एक सेट टॉप बॉक्स जप्त कर थाना तोरवा में आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई। बिलासपुर पुलिस के द्वारा IPL क्रिकेट सट्टा के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। सम्पूर्ण कार्यवाही में ACCU टीम प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, स उ नि जीवन साहू, प्रधान आर. शोभित कैवर्त, देवमन पुहुप, आर. दीपक उपाध्याय, दीपक यादव, गोविंद शर्मा, बलबीर सिंह, संजीव जांगड़े, सत्या पाटले, निखिल जाधव,विवेक राय, धीरेंद्र सिंह, उदय पाटले की महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
