बिलासपुर कोनी क्षेत्र में स्थित आधारशिला विद्या मंदिर के मुख्य ब्रांच में दो वर्ष बाद गुरूवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ विजयापुरम व वेयरहाउस के विद्यार्थियों सहित ग्रेजुएशन-डे मनाया गया l
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में छ.ग.चेंबर्स ऑफ कॉमर्स की प्रेसीडेंट सकीना वनाक तथा “उम्मीद एक किरण” (NGO) की प्रेसीडेंट व फाउंडर मेंबर पिंकी अग्रवाल ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ा दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया l इस कार्यक्रम का आयोजन प्री प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों को प्राइमरी की नई कक्षाओं में भेजने हेतु किया जाता हैl कार्यक्रम को रोचक व आकर्षक बनाने के लिए इन्हीं छात्रों के द्वारा श्लोक वाचन के साथ ही अन्य रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, इन छोटे-छोटे नौनिहालों के थिरकते कदमों ने सबका मन मोह लिया जिससे वहां उपस्थित समस्त अतिथि गण, अभिभावक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मंत्रमुग्ध हो गए l कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन भी खूब किया गया, उपरोक्त कार्यक्रम की तैयारी पिछले कई दिनों से किंडर गार्डन की कोऑर्डिनेटर रजनी सिंह के निर्देशन मे साथी शिक्षकों के साथ मिलकर किया गया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अजय श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रेजुएशन डे छात्रों के लिए उनके जीवन का महत्वपूर्ण व यादगार दिन होता है क्योंकि इसके बाद ही वे अपने विद्यालयी जीवन मे आगे नए-नए अनुभवों का आनंद उठाते हुए आगे बढ़ते हैं और ये यादें उनकी स्मृतिपटल पर सदा के लिए अंकित हो जाते हैंl इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या जी.आर.मधुलिका ने प्रिय अभिभावक के साथ शिक्षकों को नेशन बिल्डर्स कहकर संबोधित कर अपने अनमोल विचार प्रकट किए,उन्हें जीवन मे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी व डायरेक्टर एस. के. जनास्वामी ने भी बच्चों के इस अद्भुत प्रदर्शन की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा l इस पूरे कार्यक्रम का संचालन प्री प्राइमरी की विभागाध्यक्ष रजनी सिंह द्वारा किया गया।इस पूरे कार्यक्रम के दौरान विजयापुरम शाखा से राधिका ,शशि , नमिता ,स्वेच्छा व वेयर हाउस शाखा से वंदना , ममता , प्रतीक्षा सिंह , गुलनाज़ सहित सभी टीचर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे वेयरहाउस शाखा की टीचर गुलनाज़ ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
