महंगाई के खिलाफ जागे कांग्रेसी, दिया धरना।

बिलासपुर-ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) ने संयुक्त रूप से गाँधीचौक में ” महंगाई मुक्त भारत अभियान ” के प्रथम चरण के अंतर्गत पेट्रोल-डीजल-गैस की बढ़ती कीमत ,असीमित महंगाई को लेकर विरोधस्वरूप मोटर साईकल, स्कूटर, सिलेंडर को माल्यार्पण कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रगट किया,
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में असफल है , जनता और देशहित में नरेंद्र मोदी को पद त्याग देना चाहिए ,क्योकि महंगाई का इंडेक्स प्रतिदिन बढ़ रहा है ,जो अंतहीन है ,किस सीमा पर पेट्रोल-डीजल-गैस की कीमतें रुकेंगी ,इसकी जानकारी स्वयं केंद्र सरकार को नही है ,अध्यक्ष द्वय ने कहा कि झूठ के बाजार से महंगाई को नियंत्रित नही किया जा सकता ,और नही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कपोल कल्पित विचारो से देश का भला हो सकता है ,अध्यक्ष द्वय ने कहा असीमित महंगाई ने जनता को मशीनवत कर दिया है ,जो दिन भर मेहनत करते है और बड़ी मुश्किल से परिवार चला पा रहे है ,महंगाई की यही स्थिति रही तो नरेंद्र मोदी भारत को 15 अगस्त 1947 के पूर्व स्थिति में पहुँचा देगा ।कार्यक्रम में
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व सांसद इंग्रिड मैकलाऊड, योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह,नरेंद्र बोलर, प्रदेश सचिव महेश दुबे,राकेश शर्मा, ऋषि पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, सैय्यद ज़फ़र अली,अशोक भंडारी,आशा सिंह, चित्रलेखा कंसकार, राजेश जायसवाल,संजय साहू,अशोक सूर्यवंशी,अनिल पांडेय,जुगल किशोर गोयल,काशी रात्रे,अखिलेश बाजपेयी, हरमेंढर शुक्ला,ब्रजेश साहू, एसएल रात्रे,जितेंद्र पांडेय,आदेश पांडेय,मुगल अमीन,मोहन जायसवाल,रामचन्द क्षत्री,सत्येंद्र सोनी,चन्द्रहास केशरवानी,राजेश ताम्रकार,करम गोरख,मोह अयूब, मोह हफ़ीज़,कमलेश सोनी,सतीश गोयल,शिवकांत केसरी,वैभव शुक्ला, काजू महाराज,संजय यादव आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *