बिलासपुर- आधारशिला विद्या मंदिर में शिक्षकों के लिए किया गया मोटिवेशनल स्पीकर आनंद मेहता के कार्यशाला का आयोजन
बिज़नेस टायकून ऑफ़ दि ईयर एवं यंग लीडर ऑफ़ दि ईयर जैसे प्रतिष्ठित पुरुस्कारों से सम्मानित ख्यातिमान मोटिवेशनल स्पीकर आनंद मेहता ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में टीम वर्क, लीडरशिप, लक्ष्य प्राप्त करना एवं सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
दुनिया में चार तरह के लोग होते हैं पहला जिन्हें पुशअप करना पड़ता है दूसरा जो टूरिस्ट तीसरा प्रोपेशनल और चौथा हमेशा सीखने की इच्छा रखने वाले
एक छोटी से कहानी के माध्यम से बताया कि सुख और शांति कैसे प्राप्त की जाती है साथ ही साथ एक छोटे से एक्ट के माध्यम से बताया कि हमारा दिमाग़ किस तरह से कार्य करता है
उन्होंने ” मोमेंट ऑफ मैजिक” के बारे में बताया कि जब हम उम्मीद से ज्यादा कार्य करते है वही समय मोमेंट ऑफ मैजिक होता है स्वर्गीय श्री अब्दुल कलाम जी की कहानी सुना कर शिक्षकों को उत्साहित किया इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा कर हिस्सा लिया गया साथ ही साथ उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही हमारे विद्यालय में द्वारा कार्यशाला का आयोजन करेंगे
विद्यालय के शैक्षणिक निर्देशक एसके जना स्वामी ने मेहता जी को धन्यवाद करते हुए कहा इस कार्यशाला से हमें बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है आपने हमारे लिए आप ने अपना कीमती समय दिया इस के लिए हम सब आप के आभारी है
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या जी आर मधुलिका द्वारा आनंद मेहता का अभिनन्दन स्कूल मोमेंटो और सेप्लिंग प्रदान कर किया गया।
