क्राइम ब्रांच की जोरदार कार्यवाई,पशुचारे के नीचे गांजा तस्करी,रायगढ़ से लेकर एसपी तक फेल, बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा 41 लाख का गांजा।

बिलासपुर-थाना सिरगिट्टी पशु आहार के नीचे छिपाकर रखा गया 12 बोरियों में 04 क्विंटल 10 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 41 लाख रू का जप्त | > बिलासपुर जिले में पिछले कई वर्षों बाद अवैध रूप से गांजा परिवहन करते पाये जाने पर इतनी बड़ी मात्रा में जप्ती की पहली कार्यवाही । > अवैध परिवहन में प्रयुक्त टाटा मिनी ट्रक 1010 कमांक ओ.डी 15 क्यू 0036 कीमती लगभग 19 लाख रू का जप्त > बिलासपुर जिले के पुराने गांजा तस्कर हरीश साहू एवं विष्णु सोनी के लिए गांजा लाए जाने की स्वीकारोक्ति के बाद उन्हें भी इस प्रकरण में बनाया गया आरोपी डॉक्टर बेहरा पिता त्रिलोचन बेहरा उम्र 41 साल निवासी मार्केटसाही पोस्ट एवं जिला देवगढ उडीसा फरार अरोपी 1. हरीश साहू 2 विष्णु सोनी जप्त सामाग्री 04 क्विंटल 10 किलोग्राम गांजा कीमती 41 लाख रू एवं एक टाटा मिनी ट्रक 1010 कीमती लगभग 19 लाख रूपये कुल 60 लाख रूपये ।

बिलासपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीली दवाईयों को पकड़ने के अभियान के तहत् कल रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमति पारूल माथूर को उनके मुखबिर के द्वारा सूचना दी गयी कि भारी मात्रा में एक सफेद टाटा ट्रक में अवैध गांजा उड़ीसा रायगढ़ की ओर से बिलासपुर जिले में आ रहा है तत्काल कार्यवाही एवं घेराबंदी करने के लिए एसएसपी बिलासपुर द्वारा एण्टी काइम एवं सायबर यूनिट प्रभारी हरविंदर सिंह को अपनी पूरी टीम लेकर मुखबिर के बताए जगह पर तत्काल घेराबंदी करने के निर्देश दिए जिस पर यूनिट के सभी कर्मचारियों व नारकोटिक्स सेल के उपनिरीक्षक व थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक एवं आरक्षक हेमंत सिंह को लेकर दो टीमें बनाकर सघन वाहन चेकिंग तत्काल प्रारंभ की गयी घुमा तिराहा पर भोर में लगभग 4.30 बजे मुखबिर के बताए वाहन नंबर के अनुसार एक सफेद रंग की टाटा ट्रक क्रमांक सी.जी .04 जे.सी 4014 आते दिखी जिसे रोकवाने का प्रयास किया गया लेकिन ड्रायवर पुलिस को देखकर बैरिकट तोडकर गाडी तेजी से फदहाखार रोड की ओर भगाने लगा जिसे तत्काल दूसरी टीम द्वारा पूर्व नियोजित योजना के अनुसार एक ट्रक अडाकर रोका गया मिनी ट्रक का ड्रायवर कूद कर भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्त में लिया गया पुछताछ में उसने अपना नाम डॉक्टर बेहरा पिता त्रिलोचन बेहरा उम्र 41 साल निवासी मार्केटसाही पोस्ट एवं जिला देवगढ़ उडीसा का होना बताया एवं ट्रक में पशु आहार होना व उसे तखतपुर क्षेत्र में किसी पोल्ट्री फार्म में छोडने जाना बताया ट्रक की सघन तलाशी लेने पर पशु आहार की करीब 60 बोरियों के नीचे 12 बोरियों में 01-01 किलोग्राम के पैकेट के शक्ल में कुल 04 क्विंटल 10 किलोग्राम गांजा छिपाकर रखा हुआ मौके पर पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया । देर सुबह तक चली इस कार्यवाही में ट्रक का नंबर सी . जी . 04 जे . सी 4014 फर्जी होना पाया गया ट्रक का असली नंबर ओ . डी . 15 क्यू 0036 है । ट्रक मालिक एवं ट्रक सम्बलपुर उडीसा के है । ड्रायवर के फोन नंबर एवं उससे की गयी पुछताछ में उसने यह कबूल किया कि वह पिछले कई महिनो से हरिश साहू निवासी मोपका व विष्णु सोनी निवासी बलौदा के लिए उडीसा से गांजा ला रहा है । आज भी वह इन दोनो गांजा तस्करो के लिए गांजा लेकर आ रहा था लेकिन पुलिस के द्वारा पकड़ा गया । इस तरह बिलासपुर पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही में कुल 04 क्विंटल 10 किलो गांजा किमती लगभग 4100000 / – रूपये का एवं घटना में प्रयुक्त वाहन टाटा मिनी ट्रक मॉडल 1010 कीमत लगभग 1900000 / – लाख रू का प्रकरण में जप्त किया गया है । उक्त संपूर्ण कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप जो कि एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के मुखिया है के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन मे एण्टी काईम एवं सायबर युनिट के प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह , उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा एवं उनकी पूरी टीम एवं थाना प्रभारी सिरगिट्टी व नारकोटिक्स सेल के उपनिरीक्षक सागर पाठक , आरक्षक हेमंत सिंह व अतुल सिंह एवं थाना सिरगिट्टी के प्रधान आरक्षक 1339 मनोज राजपूत के द्वारा की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *