कोटा में गूंजा हमारा नेता कैसा हो देवेंद्र यादव जैसा हो, जगराता में चालीस गाड़ियों में पहुंचे देवेंद्र यादव, विधायक अटल के क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस नेता संदीप शुक्ला का आयोजन।
कोटा में गूंजा हमारा नेता कैसा हो देवेंद्र यादव जैसा हो, जगराता में चालीस गाड़ियों में पहुंचे देवेंद्र यादव, विधायक अटल के क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस नेता संदीप शुक्ला का आयोजन।
बिलासपुर, शारदीय पूर्णिमा पर कांग्रेस नेता संदीप शुक्ला ने शरदीय पूर्णिमा पे हर साल की तरह इस बार भी जगराता का आयोजन किया दस हजार से ज्यादा लोगो जगराता सुनने पहुंचे,मुख्य अतिथि विधायक और आई सी सी के सचिव देवेन्द्र चालीस गाड़ियों में समर्थकों के साथ पहुंचे, संदीप शुक्ला ने देवेंद्र यादव का आतिशी स्वागत किया , देवेंद्र यादव ने अपने भाषण में कहा कि संदीप शक्ति पार्टी के सच्चे सिपाही है कोटा विधानसभा के लोगो के सुख दुख में खड़े रहते है, पार्टी को मजबूत करने लोगो के साथ जुड़े रहते है आम आदमी के साथ जुड़े रहने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता की जरूरत है संदीप शुक्ला उसमें पूरी तरह से फिट बैठते है एक समर्पित कार्यकर्ता है संदीप शुक्ला, कोटा विधानसभा में अटल विरोधी देवेंद्र यादव की एंट्री की भारी चर्चा हो रही है , अटल विरोधी गुट का कोटा में जमावड़ा चर्चा का विषय है , विधायक अटल कार्यक्रम में नहीं गए, संदीप शुक्ला के माध्यम से देवेंद्र यादव ने कोटा विधानसभा में एंट्री मारी है, इसको लेकर राजनीतिक हलकों में इसको लेकर तरह तरह की चर्चा है दोनों जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, सिद्धांशु मिश्रा, विजय केशरवानी, सहित कोट ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता माैजूद थे रात भर कांग्रेसी जगराता में झूमते रहे फिर संदीप शुक्ला के फार्म हाउस मे खीर खाई। सुबह सब लौटे। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने कोटा विधायक अटल के विरोधियों की हौसला अफजाई की है राजनीतिक दृष्टि से ये सामान्य घटना नहीं है देवेंद्र यादव ने एक तरह से खुल कर कोटा विधायक के लिए मोर्चा खोल दिया है। देवेंद्र यादव युवाओं के बीच सक्रिय है। मना जा रहा की देवेंद्र यादव के इशारे पर कांग्रेसियों ने कोटा विधायक से दूरी बनाई है।