बिलासपुर-सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रतन लाल डांगी ने रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को दिये सख्त निर्देश बिलासपुर रेंज अंतर्गत जिलों में सड़क दुर्घटना के प्रकरणों की समीक्षा के संबंध में रतन लाल डांगी , पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा रेंज कार्यालय बिलासपुर में वर्चुअल बैठक आहूत की ।, बैठक में – श्रीमती पारूल माथुर , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , अभिषेक पल्लव , पुलिस अधीक्षक , जिला जॉजगीर – चाम्पा , भोजराम पटेल , पुलिस अधीक्षक कोरबा , त्रिलोक बंसल , पुलिस अधीक्षक , गौरेला – पेण्ड्रा – मरवाही , डी . आर . आचला , पुलिस अधीक्षक , मुंगेली , लखन पटले , अति . पुलिस अधीक्षक , रायगढ़ , महेश्वर नाग , अति . पुलिस अधीक्षक ( यातायात ) , रायगढ़ , श्रीमती दीपमाला कश्यप , अति . पुलिस अधीक्षक , रेंज कार्यालय बिलासपुर , रोहित बघेल , अति . पुलिस अधीक्षक ( यातायात ) , संदीप मित्तल , उप पुलिस अधीक्षक ( यातायात ) , जॉजगीर – चाम्पा , श्रीमती साधना सिंह , उप पुलिस अधीक्षक , मुँगेली शामिल थे
बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रेंज के जिलों में वर्ष 2021-22 में घटित सड़क दुर्घटना के प्रस्तुत ऑकड़ों एवं जानकारियों की समीक्षा की गई तथा बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के संबंध में निर्देश दिये गये । पुलिस महानिरीक्षक द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जाँच ब्रीथ एनालाईजर से कराकर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । हाट – बाजार के दिन खुलेआम शराब बिकने वाले स्थानों पर नियंत्रित करना सुनिश्चित करें नाबालिग के द्वारा वाहन चलाये जाने पर उनके परिजनों को बुलाकर समझाईश देवें । तीन सवारी वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने पर बल दिया गया । ऐसे दोपहिया वाहन रिपेयर करने वाले मैकेनिक जो लाउड प्रेशर हार्न या मॉडिफाईड सायलेंसर वाहनों में लगाते हैं , उन पर कार्यवाही की जावे । रात्रि में सड़क के किनारे ढाबा / होटल / विश्राम करने का स्थान जहाँ पर वाहन चालकों के द्वारा सड़क के किनारे वाहन को बेतरतीब तरीके से खड़ा कर दिया जाता है ऐसे वाहन चालकों पर कार्यवाही करावें तथा ढाबा / होटल संचालकों को भी उनके यहाँ आने वाले वाहन चालकों से वाहनों को सही तरीके से पार्किंग कराये जाने के संबंध में समझाईश दी जावे । अवैधानिक रूप से पार्किंग किये गये वाहनों पर विधिवत कार्यवाही किया जावे । शहर के भीतर प्रवेश मार्गों पर चेकिंग के दौरान तीन सवारी वाले वाहन चालकों , भारी वाहनों , नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर सख्ती से कार्यवाही करते हुए यातायात नियमों का पालन करावें । किसी प्रकार की वाहन दुर्घटना की सूचना पर बल का तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुँचना एवं घायल / मृतकों के संबंध में समुचित कार्यवाही / चिकित्सकीय उपचार आदि सुनिश्चित किया जावे । जिले में दुर्घटनाजन्य स्थलों पर विगत वर्षों में हुई दुर्घटनाओं की समीक्षा किया जाकर ब्लैक स्पॉट चिन्हांकित कर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर रोड के स्ट्रक्चर को आवश्यक सुधार करवाना व वहाँ संकेतक या चेतावनी सूचक बोर्ड आदि लगाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही कराई जावे । वाहनों की गति नियंत्रण के लिए रंबलर स्ट्रीप लगाये जावे । जिला रायगढ़ , कोरबा , जॉजगीर – चाम्पा जिले में विभिन्न औद्योगिक संस्थान कार्यशील है , जिनमें बड़ी संख्या में कार्य हेतु वाहन संचालित हैं । इन कंपनियों के वाहन चालकों को समय – समय पर एकत्रित कर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन आवश्यक रूप से करने हेतु समझाईश दिया जावे । सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक ट्रैफिक के नियमों के बारे में जानकारी हो , इस हेतु जागरूकता अभियान चलाया जावे ।
