बिलासपुर- एडीजी प्रदीप गुप्ता के निर्देशन पर सहायक पुलिस महानिरीक्षक संजय शर्मा के द्वारा पुलिस मुख्यालय अटल नगर , नया रायपुर में राज्य में ई चालान एवं वर्चुअल कोर्ट संचालन के सम्बंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित की गई थी, जिसमे सम्भागीय मुख्यालयों से पर्यवेक्षण अधिकारी, यातायात प्रभारी एवं 2-2 अन्य प्रवर्तन अधिकारी सम्मिलित हुए थे ।
इस कार्यशाला के माध्यम से एडीजी प्रदीप गुप्ता के द्वारा सम्भागीय मुख्यालयों में प्रथम चरण में ई चालान एवं वर्चुअल कोर्ट की प्रकिया प्रारंभ किए जाने हेतु POS टर्मिनल के प्रबंध एवं संचालन करने सम्बन्धी जानकारी दी गई,
सहायक पुलिस महानिरीक्षक संजय शर्मा के द्वारा इस सम्बंध में बनाये गए SOP की विस्तृत जानकारी दी गयी, एवं ई चालान व वर्चुअल कोर्ट व इस प्रणाली के महत्व के बारे में बताया गया व यातायात नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने राशि के भुगतान हेतु विभिन्न पेमेंट गेटवे की जानकारी दी गयी, साथ ही इस सम्बंध में जन जागरूकता लाने हेतु विभिन्न जिलों से आये अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया।
इस प्रशिक्षण में NIC से सीनियर टेक्निकल डायरेक्टर छग श्रीनिवास राव जी भी उपस्थित रहे और उनके द्वारा ई चालान सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन की विस्तृत जानकारी दी गयी जिसमें किसी व्यक्ति के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस अधिकारी किस प्रकार से इस POS के माध्यम से ई चालान की कार्यवाही करेंगे एवं इन चालान का निराकरण न्यायालय द्वारा ऑनलाइन किस प्रकार किया जायेगा के सम्बंध में जानकारी प्रदान की गई।
वर्तमान में रायपुर जिला मुख्यालय में ई चालान व वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से कार्यवाही की जा रही है, इसलिए रायपुर यातायात पुलिस टीम के द्वारा इस सिस्टम का हैंड्स ऑन प्रैक्टिस के माध्यम से प्रशिक्षण में उपस्थित अन्य सभी अधिकारियों को बहुत ही सहजता के साथ POS का प्रयोग करना बताया गया।
प्रशिक्षण के अंत मे नया रायपुर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ़ ड्राइविंग एंड ट्रेनिंग रिसर्च का भ्रमण भी कराया गया।
