निष्क्रिय एनएचएआई के इंजीनियरों पर भड़की एसपी माथुर ,कहा सुधारे सड़को हालत ,लोगो की जान ज रही है।

बिलासपुर, - एसपी पारुल माथुर द्वारा बिलासपुर जिले के अधिक सड़क दुर्घटना घटित होने वाले क्षेत्र विशेषता रतनपुर-कोनी मार्ग में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में एन0एच0ए0आई0 भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक ली।जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रोहित झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रोहित बघेल, थाना प्रभारी कोनी, सुनील तिर्की एवं रतनपुर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह तथा एन0 एच0ए0आई0 के टेक्निकल मैनेजर गोवरंग देवधर इंजीनियर राजेश कुमार की उपस्थिति में बैठक ली गई।

बैठक दौरान रतनपुर मार्ग पर वर्तमान में हो रहे निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी ली गई तथा इस मार्ग पर दुर्घटनाओं को रोकने के आशय से तत्काल तकनीकी सुधार हेतु, उन्होंने मार्ग निर्देशन दिया।

इस पर एन0एच0ए0आई0 के इंजीनियर राजेश कुमार एवं गौरव देवधर, यातायात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित बघेल,थाना प्रभारी कोनी,थाना प्रभारी रतनपुर हरविंदर सिंह , उपनिरीक्षक उमा शंकर पांडे रोड सेफ्टी सेल द्वारा संयुक्त रुप से रतनपुर मार्ग का निरीक्षण किया गया।

एनएचएआई गौरव देवधर को मौके पर ही अवगत कराते हुए छोटे पुल एवं पुलिया फ्लाई ओवर के ऊपर ठोस कंक्रीट की वेरी कटिंग, साथ ही लेवलिंग, क्रॉस रोड डायवर्शन, जहां रेत मिट्टी रखकर निर्माण कार्य किया जाता है उन्हें दिखाया गया तथा 5 से 6 इंच के गड्ढों को तत्काल फीलिंग किए जाने निर्देशित किया गया।

साथ ही जिन स्थानों पर रोड का कार्य चल रहा हो वहां वाहनों की दिशा परिवर्तित किए बिना ही निर्माण कार्य ना किया जावे, छोटे आकार के पुल पुलिया के साइड में मार्ग छोड़ दिया गया है उसे संज्ञान में लाया गया, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए बंद किया जा सके एवं देवधर क्षेत्रवासियों की सुविधा एवं सुरक्षा तथा आवागमन हेतु एक फ्लाईओवर ब्रिज की आवश्यकता बतलाई तथा ग्राम सेंदरी में ओवरब्रिज की तकनीकी त्रुटि एवं सड़क के किनारे नाली नुमा गड्ढे को तत्काल सुधार कर लिया जाएगा बताया। इसके अलावा खतरनाक मोड़ में लोहे की बेरी कटिंग एवं जंक्शन में मासलाइट निकट भविष्य में लगाए जावेगा।

मार्ग निरीक्षण रतनपुर क्षेत्र के कर्रा, बेलतरा मार्ग तक संयुक्त रूप से किया गया, जिस पर संभावित दुर्घटनाओं जुड़े हुए सभी बिंदुओं पर एन0एच0 ए0आई0 के अधिकारियों को अवगत कराते हुए अति शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *