चरौदा में मिली कांग्रेस को सफलता, अटल श्रीवास्तव पर्यवेक्षक के रूप में पूरे समय उपस्थित रहे
बिलासपुर ! भिलाई चरौदा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को महापौर एवं सभापति बनाने में सफलता मिली, निर्मल कोसले 24 मत प्राप्त कर महापौर निर्वाचित हुए, कृष्णा चंद्राकर 25 मत प्राप्त कर सभापति निर्वाचित हुए, अपील समिति में भी कांग्रेस का कब्जा हुआ। भिलाई चरौदा के चुनाव में कुल 40 में से कांग्रेस के 19, निर्दलीय 6 और भाजपा के 15 पार्षद विजयी हुये थे, बहुमत के लिए 21 पार्षदों की आवश्यकता थी, कांग्रेस ने 24 मत प्राप्त किये। 5 निर्दलीय पार्षद विकास के नाम पर कांग्रेस के साथ आये।
जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी, स्थानीय मंत्री व विधायक रूद्रगुरू के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, संसदीय सचिव व महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस महापौर और सभापति बनाने में सफल रही। परिणाम घोषित होने के पश्चात् महापौर वसभापति पर्यवेक्षकों के साथ भिलाई स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल एवं परिवार से आशीर्वाद प्राप्त किया। जानकारी के मुताबिक चैतन्य बघेल ने कांग्रेस को जीताने अपनी युवा टीम के साथ जोरदार भूमिका निभाई है।परिणाम स्वरूप अपने वार्ड से युवा प्रत्याशी को जीतकर एक कीर्तिमान बना दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस इंतजार में थे कब चरौदा नगर निगम में कदम रखे उनका भी सपना साकार हो गया उनके जिल्रे में उनका महापौर और अध्यक्ष चुन लिए गए।
अटल श्रीवास्तव ने सभी भिलाई चरौदा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को विशेषकर ब्लाक अध्यक्ष मनोज मंढरिया, सीएम के एस.डी. मनीष बंछोर को धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके अथक प्रयासों से चुनाव में सफलता प्राप्त हुई। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि भिलाई चरौदा के गठन के पश्चात् 15 वर्षों में पहली बार कांग्रेस का महापौर व सभापति बना है। जनता के मुख्यमंत्री के नाम और काम पर भरोसा किया है, उसी तरह महापौर व सभापति विकास कार्य होंगे। महापौर निर्मल कोसले, भिलाई जिले के कांग्रेस अध्यक्ष भी थे।