बिलासपुर- वार्ड 29 में जीत का क्रम कांग्रेस ने जारी रखा शेख गप्फार के निधन बाद रिक्त हुई सीट पर उनके भाई शेख असलम ने 2085 वोट से जीत कर कांग्रेस की सीट को बरकरार रखा है। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की ओर किसान नेता विनय शुक्ला ने महापौर रामशरण यादव को उनके निवास पहुंच कर वार्ड 29 का रिकार्ड मतों से जितने के लिए कांग्रेस का गमछा पहना कर बधाई दी। किसान नेता विनय शुक्ला ने कहा कि जिला अध्यक्ष विजय पांडे द्वारा महापौर के नेतृत्व में चुनाव कमेटी बनाई गई उसने चुनाव में अच्छा संचालन किया है जिसका परिणाम जीत के रूप में सामने आया है। विनय शुक्ला ने कहा कि ये भूपेश सरकार के अच्छे कार्यो की जीत है जनता ने बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश में भूपेश सरकार पर भरोसा जताया है ,बिलासपुर की जीत को लेकर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने बधाई दी है मैंने उनके प्रतिनिधि के रूप में उनको बधाई दी है।

