जिला पंचायत की सदस्य पर आईएएस सीईओ को चेम्बर में घुस कर चप्पल दिखाने का आरोप,तो वही महिला सदस्य ने जातिगत गाली देने का आईएएस पर लगाया आरोप,पुलिस में आईएएस के खिलाफ शिकायत भी
बिलासपुर- मुंगेली जिला पंचायत सीईओ को महिला जिला पंचायत सदस्य द्वारा चप्पल मारने की कोशिश पर मुंगेली में बवाल मच गया है। तो वही दूसरे पक्ष ने भी आईएएस सीईओ पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा कर एसपी से शिकायत की हैं।मामले में मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सीईओ आईएएस रोहित व्यास के चेम्बर में किसी काम को लेकर महिला जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू पहुँची थीं। इस दौरान काम की चर्चा को लेकर बहस हो गयी जिसके बाद आरोपो के अनुसार महिला जिला पंचायत सदस्य ने आईएएस सीईओ को मारने के लिये चप्पल मारने के लिए निकाला तो गार्ड ने चप्पल महिला सभापति से छीन ली वरन सीईओ को पड़ जाती,
घटना के बाद महिला सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य सदस्यों के साथ एसपी के पहुँच गयी। वहां उन्होंने आईएएस से दुर्व्यवहार व जातिगत गाली गलौच की लिखित शिकायत एसपी को की। एसपी मुंगेली अचला ने मामले की जांच के बाद कार्यवाई की बात कही है,तो वही दूसरी तरफ सीईओ के द्वारा भी एसपी सेघटना की शिकायत करनेकी बात कही जा रही है।

