एटी ग्रुप से सम्बंधित ठिकानों पर छापा, कोयले की कर चोरी करने वाले अग्रवाल बंधुओ के ठिकानों पर आयकर और जीएसटी की कार्यवाई।

बिलासपुर- एटी ग्रुप से जुड़े 12 आवासीय और 23 कमर्शियल ठिकानों पर कर चोरी के मामले में आयकर और सेंट्रल जीएसटी छापे की कार्यवाई की है ,रायपुर, दुर्ग,बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ में कार्यवाई जारी है।वाल फोर्ट रायपुर के प्रदीप अग्रवाल, दुर्ग के स्टील कारोबारी जयदेव सिंघल, रवि सिंघल बिलासपुर के कोयला व्यपारी सुमित और भाई अमित अग्रवाल और कोरबा के भगवान दास अग्रवाल पर कर चोरी के मामले में कार्यवाई की गई है।तेलीबांधा के सुमित के रायपुर के लालबाग काम्प्लेक्स के सुमित कोल फेडरर, चौबे कालोनी में सिंघल के चौबे कालीनों स्थित प्राची इंटरप्राइजेज, ,रवि सिंघल के मकान में रवि सिंघल रायगढ़ में स्काई अलायज, सुमित कोल शंकर नगर कार्यवाई जारी है,सूत्रों के मुताबिक इन संस्थानों से जुड़े कोलकाता और उड़ीसा के भी व्यपारी पर आयकर और जीएसटी विभाग कार्यवाई नकर रहा है। लंबे समय बाद केंद्र सरकार की छत्तीसगढ़ के बड़े कर चोरों ओर नजर पड़ी , सूत्रों के मुताबिक इन काले व्यपारियों के पास बेनामी संपति का जखीरा है , छत्तीसगढ़ में ऐसे कई काले व्यपारी है जिनके पास कुछ समय पहले कुछ नही था लेकिन सरकार की आंख में धूल झोंक कर बड़ी संपति अर्जित की है ,सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस ग्रुप ने एक भगवान की मूर्ति को भी गलाया था उस मामले में भी मामला ठंडा पड़ गया है। ऐसे व्यपारी ही मोदी सरकार की छवि खराब कर रहे है बैक डोर से यही लोगो केंद्र की कोयल नीति के खिलाफ आवाज उठाते है। कार्यवाई से उम्मीद हैंकि बड़ी टैक्स चोरी की रकम सरकार को मिलेगी जिससे जनता के वीकास के काम होंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- स्वदेशी मेले के समापन में आये पूर्व मंत्री बृजमोहन…
Cresta Posts Box by CP