बिलासपुर- स्वदेशी मेले के समापन में आये पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज दुनिया भारतक लोहा मान रही है हमारे पा योग्यता की कमी नही है हमारे वैज्ञानिकों ने कोरोना का टीका बना कर अपनी योग्यता साबित कर दी।कोई सोच नही सकता था कि भारत ऐसा कर सकता है ,वो दिन दूर नही जब भारत अपनी योग्यता के बल पर विश्व गुरु हो जायेगा,आज लोग ब्रांडेड कापडे पहन रहे है जबकि सारा कच्चा माल भारत से जाता है और विदेशी अपना स्टिकर लगा कमा रहे है।आज माँ बाप बड़े गर्व से बताते है कि उनका बच्चा पचास लाख के पैकेज केपीआर काम कर रहा है लेकिन जब पूछा जाता है कि वो घर कितना भेजता है अतः माँ बाप बताते है कि वो नही हमको भेजना पड़ता है ,मेरी तो हर माँ बाप आए अपील है कि वो कम से कम 12 वी तक बच्चे को पढ़ने बाहर न भेजे वरण वो अपनी संस्कृति ,अपने चाचा ,मामा, काका काकी सब को भूल जाएगा । कोरोना काल मे भारत ने नए अवसर पैदा किये है ,आज ,सेनेटाइजर, मास्क और ऑक्सीजन मशीन तक बनने लगी है। इसलिए भारत मे अपनी संस्कृति के बीच रह कर काम करना ज्यादा बेहतर है।स्वयं में जब तक देशी की भावना नही आएगी तो हम अपने को कैसे बेहतर कह पाएंगे।

