बिलासपुर -मौसा जी होटल के मैनेजर द्वारा नौकर को गुरु घासीदास जयंती पर छुट्टी मांगने पर जातिगत गाली देने से नाराज नौकर के साथ युवकों ने जमकर पिटाई कर दी ,आक्रोशित युवक होटल मैनेजर की पिटाई करने के बाद थाने ले गए । सिविल लाइन टी आई शनिप रात्रे ने बताया कि नौकर द्वारा अपने समाज के त्यौहार पर होटल के मैनेजर से छुट्टी मांगी गई तो मैनेजर ने युवक को छुट्टी देने की बजाय जातिगत गली देना शुरू कर दिया युवक ने मामले की जानकारी आने लोगो को दी जिसके बाद नाराज युवकों ने मौसा जी होटल पहुंच कर बिहार कब रहने वाले नौकर को गाली बकने पर नाराजगी जताते हुए उसकी पिटाई कर दी दोनो पक्षो ने मामले में कोई कार्यवाई नही चाहते हुए समझौता के लिए आवेदन दिया है । पुलिस ने दोनो पक्ष का आवेदन ले लिया है ।

