व्यापारी से ठगी करने वाले तीन
आरोपी चढ़े तार बाहर पुलिस के हत्थे
, दलाल बन कर व्यापारी से की थी
86500 रुपये की धोखाधड़ी।


* कम रेट का लालच देकर व्यापारी से
की थी धोखाधड़ी
* पुलिस टीम द्वारा सभी आरोपीयो को
सागर मध्यप्रदेश से किया गया
गिरफ्ता

आरोपी- नरेश पटेल उर्फ अनिल पिता दयाराम
पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी जिला,
सागर मध्य प्रदेश,अंकित पटेल पिता दयाराम पटेल उम्र
19 वर्ष जिला,सागर मध्य प्रदेश,महेंद्र पटेल पिता दयाराम पटेल 18 वर्ष जिला,सागर मध्य प्रदेश

प्रार्थी मोहन मोटवानी निवासी विनोबा नगर ने थाना में एक लिखित शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया कि वह व्यापार विहार में आलू प्याज का थोक का व्यापार करता है मध्यप्रदेश के सागर जिले से आरोपियों द्वारा दलाल बनकर प्रार्थी के मोबाइल पर संपर्क कर जानकारी दिया गया कि प्याज का रेटबाजार से कम दर पर खुला है और माल कम है जल्दी आर्डर बुक करवाने के नाम पर आरोपियों ने प्रार्थी से एक ट्रक प्याज भेजने का सौदा कर लिया और एडवांस में ₹86500 जमा करा लिया प्रार्थी द्वारा पेमेंट करने के बाद आरोपियों ने अगले दिन ट्रक बिलासपुर पहुंचने की बात कही परंतु जब ट्रक प्रार्थी दुकान नहीं पहुंचा तो प्रार्थी ने आरोपियों से संपर्क किया गया जो आरोपियों द्वारा प्रार्थी को लगातार गोलमोल बात कर अनावश्यक बातें कही जाने लगी और माल भेजने में आनाकानी कर गुमराह करने लगे जिस पर प्रार्थी को अपने साथ धोखाधड़ी का अंदेशा होने पर प्रार्थी ने थाना आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर आरोपी गणों के विरुद्ध तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तत्काल जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)श्री उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्रीमती मंजू लता बाज को दी गई अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश प्राप्त के बाद थाना तारबाहर से तत्काल थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपियों की पता तलाश तथा गिरफ्तारी हेतु टीम सागर मध्य प्रदेश रवाना की गई जो टीम द्वारा आरोपी के गांव पहुंचकर सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दिया गया जो सभी तीनों आरोपी अलग-अलग स्थानों पर मिले पूछताछ करने पर सभी आरोपियों ने प्रारंभ में पुलिस को गुमराह करते रहे बारीकी से पूछताछ करने पर बताये की सभी ने मिलकर व्यापारी को प्याज भेजने के नाम से एडवांस में पैसा मंगा कर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कारवाही में थाना तारबाहर से उप निरीक्षक मिलन सिंह, प्रधान आरक्षक सूरज सिंह, आरक्षक दीपक,का विशेष योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-बिलासपुर के सक्रिय सांसद अरुण साव ने जामुल में भारतीय…
Cresta Posts Box by CP