हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मिला ,हवाई सुविधा में निर्माण के लिए मांगी अनुमति।

बिलासपुर- मुलाकात करने वालों में केंद्रीय राज्य मंत्री सुश्री रेणुका सिंह एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव भी थे
वे सभी हवाई सुविधा
जन संघर्ष समिति के साथियों के साथ रक्षा मंत्रालय गए.

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के साथियों ने राजनाथ सिंह को बिलासपुर एयरपोर्ट पर आ रही समस्याओं से अवगत कराया संघर्ष समिति के सुदीप श्रीवास्तव ने रक्षा मंत्री जी को बताया कि सेना से जब तक 200 एकड़ जमीन वापस राज्य शासन को नहीं मिलेगी तब तक बिलासपुर एयरपोर्ट का रनवे विस्तार नहीं हो सकता क्योंकि बिलासपुर एयरपोर्ट की बाहर की भूमि रक्षा मंत्रालय के पास है और वह जब तक वापस नहीं आएगी बिलासपुर एयरपोर्ट में एअरबस बोइंग विमान जैसे प्लेन नहीं उतर पाएंगे नाइट लैंडिंग के लिए भी उपकरण बाहर लगाना है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यान से सुना एवं प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे जल्द ही इस पर उचित कार्यवाही करेंगे साथ ही साथ उन्होंने आईएएस निजी सचिव को प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर उनकी बातों को ध्यान से सुने के लिए कहा. बिलासपुर के सांसद श्री अरुण साहू ने भी बिलासपुर एयरपोर्ट में आ रही तकलीफों के बारे में केंद्रीय मंत्री को बताया
PS ने 10 मिनट अलग से दे करके इस पूरे मामले को ध्यान देकर समझा रक्षा मंत्रालय अब इस मामले में सेना से चर्चा करेगा

सुरक्षा कारणों के कारण राजनाथ सिंह से मिलने से पहले सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जमा करा लिए गए थे जिसके कारण उनके साथ छायाचित्र उपलब्ध नहीं हो पाया है

आज के केंद्रीय मंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में देवेंद्र सिंह समीर अहमद मनोज श्रीवास केशव गोरख विजय वर्मा चित्रकांत श्रीवास सीमा पांडे प्रकाश बहु रानी सुनील पटेल अनिल जांगड़े दीपक कश्यप रंजीत खनूजा अनिमेष गवाही अकील अली नरेश यादव उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- - कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक…
Cresta Posts Box by CP