शेख असलम होंगे वार्ड क्रमांक 29 के कांग्रेस कर प्रत्याशी। जिला अध्यक्ष विजय पांडे ने की नाम की घोषणा।

बिलासपुर- – कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी वार्ड से प्रत्याशी के रूप में शेख असलम को प्रत्याशी के रूप में उतारा गया पीसीसी के निर्देश पर जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विजय पांडे ने इसकी घोषणा की साथ ही उम्मीद जताई कि स्वर्गीय शेख गपफार के छोटे भाई शेख असलम प्रचंड बहुमत से जीतेंगे ,जिला अध्यक्ष विजय पांडे ने बताया कि वार्ड के प्रत्याशी चयन के लिए,अशोक अग्रवाल, रविन्द्र सिंह, सभापति शेख नजरुदीन, की एक सर्वे कमेटी बनाई गई थी कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर पीसीसी के निर्देश पर जिला शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने कांग्रेस भवन में एक प्रेसवार्ता में शेख असलम के नाम की अधिकृत घोषणा की ,जिला अध्यक्ष में साथ ग्रामीण अध्यक्ष महापौर रामशरण यादव,अरविंद शुक्ला ,जावेद मेनन, राकेश शर्मा, सुभाष ठाकुर, ऋषि पांडे मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
🔸आरोपी G N गोल्ड कंपनी का डायरेक्टर नरेंद्र सिंह हरियाणा…
Cresta Posts Box by CP