मोदी सरकार जनता की जेब मे डाका डाल रही है ,पांडे….. महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की पदयात्रा में लोग भी साथ।

बिलासपुर- शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा 15 नवम्बर को संयोजन समिति के सदस्य राकेश शर्मा ,महेश दुबे ,समीर अहमद और अशोक शुक्ल के दिशा निर्देशो पर खूब चन्द बघेल चौक( नूतन चौक ) सरकंडा से ” जन जागरण अभियान पदयात्रा ” के दूसरे दिन की शुरुआत हुई , पदयात्रा वार्ड नम्बर 63,65 और 57 से निकली ,पदयात्रा खूब चन्द बघेल चौक से प्रारम्भ होकर इंदिरा विहार, चन्द्र मौली मंदिर, सत बिहनिया मंदिर ,चौबे कालोनी ,सीपत मुख्य मार्ग होते हुए अशोक नगर चौक में सभा के पश्चात समाप्त हुई ।
शहर अश्य्क्ष विजय पांडेय ने कहा कि जन जागरणअभियान पदयात्रा दो उद्देश्यों को लेकर निकाली जा रही है ,पहला छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्षों की उपलब्धि और केंद्र की मोदी सरकार के 7 वर्षों विफलता ,महंगाई ,नोटबन्दी ,जीएसटी तीन काले कृषि कानून , बेरोजगारी, चीन द्वारा लगातार भारतीय सीमाओं में घुसपैठ, को जन जन तक पहुचाने के लिए पीसीसी के निर्देश पर कांग्रेस पदयात्रा निकाल रही है। विजय पांडेय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनता की जेब मे डाका डाल रही है ,और मुनाफाजीवी बन गई ,नरेंद्र मोदी जनता के साथ धोखा कर रही है , जनता की वोट से प्रधानमंत्री बना है पर काम दो उद्योग पति के लिए कर रहा है ,क्रूड ऑयल की कीमत आज भी अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में 60 डॉलर प्रति बैरल से अधिक नही , केंद्र सरकार चाहे तो पड़ोसी देशों की तरह भारत मे पेट्रोल -डीजल की कीमत 60/ 50 रुपये लीटर बेचा जा सकता है किंतु केंद्र सरकार छद्म महंगाई बनाकर जनता को लूट रही है , केंद्र सरकार विकास के नाम पर पेट्रोल -डीजल की कीमतें बढ़ा रही है और देश की संपत्ति भी बेच रही है ये कैसा विकास है? विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री हीरोइन से सड़क पर आंदोलन कराती है लेकिन आज ये फिल्मी हीरोइनें सड़क पर नही बैठ रही है बीजेपी के लिये और प्रधानमंत्री के लिये ये हीरोइनें पूजनीय हो सकती है लेकिन जनता सब समझती है,महापौर रामशरण यादव ने कहा कि भुपेश सरकार किसानों का धान समर्थन मूल्य में खरीद रही किसानों की मदद कर रही और केंद्र की सरकार किसान और आम आदमी को परेशान कर रही है महंगाई के कारण आज आदमी परेशान हैलेकिन केंद की सरकार को कोई फर्क नही पड़ रहा है जनता में इसको लेकर बेहद आक्रोश है, पदयात्रा मे, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी,, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, नसीम खान,फिरोज कुरैशी शेखर मुदलियार,,ज़फ़र अली पूर्णानन्द चन्द्रा पार्षद, महेंद्र नेताम पार्षद,राजकुमार यादव,सिद्धांशु मिश्रा, सीमा पांडेय,आशीष अवस्थी,तजम्मुल हक,प्रदीप पांडेय,राज कुमार यादव,रामशंकर बघेल, अजय यादव,शहज़ादी कुरैशी, राम प्रसाद साहू, शैलेन्द्र जायसवाल,रामदुलारे रजक, पुष्पेंद्र मिश्रा ,भरत जुर्यनी ,,अजय काले,अफ़रोज़ खान,बद्री यादव, मोहन जायसवाल,गजेंद्र श्रीवास्तव,,राकेश सिंह,राकेश हंस,सावित्री सोनी,सन्ध्या यादव,रजनी आगर, अर्जुन सिंह, शाहनवाज खान,मोह रेहान,हामान अली,सीताराम निर्मलकर,लक्की यादव, सहित बड़ी संख्या में सेवादल,युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस, एनएसयूआई ,मोर्चा ,विभाग ,प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *