बिलासपुर- पानी के पाइप लाइन को लेकर पार्षद भरत कश्यप से मारपीट करने वाले ब्रिजेश सिंह पर जिला बदर की कार्यवाई होगी आई जी रतनलाल डाँगी ने पार्षद भरत कश्यप की शिकायत पर थाना प्रभारी सिविल लाइन को जिला बदर की कार्यवाई का निर्देश दिया है। आई जी के जनदर्शन में एमएससी सदस्य और जल समिति के अध्यक्ष भरत कश्यप ने आई जी को बताया कि ब्रिजेश सिंह पर पहले ही कई तरह के अपराध दर्ज है । पुलिस कर्मी से भी हुज्जत बाजी करने का मामला दर्ज है। आये दिन मोहले में लोगो को परेशान करता रहता है ,मोहल्ले के लोगो ने सामूहिक रु प से सिविल लाइन शिकायत भी की है ,गाड़ीमे पुलिस का सायरन लगा कर तलवार लहराते घर के पास पहुंचा और गाली गलौज की जबकि एक दिन पहले जमानत पर छूटा है फिर मौहल्ले में आतंक मचा रहा है।आई जी ने पूरी बात गंभीरता से सुनी फिर सिविल लाइन टी आई को आरोपी पर जिला बदर की कार्यवाई का निर्देश दिए है।
