बिलासपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सस्ती दावा हिट हो गई है।सरकार की इस योजना से लोगो पर दवा का आर्थिक बोझ कम हुआ है। बिलासपुर कलेक्टर ने एक व्यवस्थित दवा दुकान सीएमओ ऑफिस के सामने खोली है।मुख्यमंत्री श्री धन्वंतरि सस्ती दवा दुकान से लोगो के लिए वरदान बन गया है । अभी तक पांच हजार लोगों ने 12 लाख 9 हजार रुपये बचाये है ।सरकार की इस सस्ती दवा योजना से लोगों को बेहद फायदा हो रहा ।लोग यंहा से दवा खरीदने के बाद दूसरे मेडिकल दुकानों से तुलना कर रहे है ।एयर सरकार को धन्यवाद दे रहे ।सीएम भूपेश की इस योजना से हर वर्ग लाभान्वित है।बिलासपुर कलेक्टर भी मुख्यमंत्री की इस योजना पर गंभीरता से नजर रखे हुए है। और दवा दुकान के संचालन को बेहतर बनाने में प्रयासरत है। दुकानों की संख्या बढ़ाने को लेकर कलेक्टर साराँश मित्तर का वर्क जारी है।कलेक्टर साराँश मित्तर का कहना है कि आम लोगो के लिए सरकार की ये बेहद अच्छी योजना है इसका जितना ज्यादा फायदा लोगो मिले इसके लिए प्रयास जारी रहेगा।
