∆खरीदार एवं माल भिजवाने वाले तथा एक महिला सहित कुल 6 आरोपी गिरफ्तार
∆यामाहा R 1/5 मोटरसाइकिल (सरकंडा में fir दर्ज़ ),एक्टिवा, सोने चांदी के जेवर सहित करीब चार लाख का सामान जप्त
सरकंडा पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों पर बड़ी कार्रवाई
∆वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्धारित बीट प्रणाली का मिल रहा लगातार लाभ
***बिट संगी कर रहे बेहतर कार्य निष्पादन.
बिलासपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में पता तलाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया है. तथा थाना क्षेत्र में बीट प्रणाली लागू कर सूचना संकलन करने का निर्देश दिया गया है.जिसके परिपालन में थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी द्वारा सरकंडा थाना क्षेत्र को विभिन्न बीट में बांटकर कर्मचारियों के द्वारा लगातार सूचना संकलन कराया जा रहा है.
*बंधवापारा क्षेत्र में सूचना संकलन के दौरान आरक्षक विवेक राय को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि बंधवापारा में रहने वाले *मोंटी सिंह ठाकुर* चोरी का सोना चांदी एवं मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहा है. सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक झा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया को अवगत करा कर तथा आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु टीम तैयार कर आरोपी मोंटी सिंह ठाकुर को बंधवापारा में घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ पर अपने साथी निहाल करोसिया के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया.आरोपी के पास से बंधवापारा के सुदीप आचार्य के घर से सोना चांदी के जेवर एवं नकदी रकम स्वीकार की. तथा साथ ही कपिल नगर क्षेत्र के देवांगन किराना दुकान व घऱ में चोरी करना स्वीकार किए तथा लाल खदान तोरवा क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल एक्टिवा वाहन एवं अशोक नगर चौक सरकंडा से यामहा R15 चोरी करना स्वीकार किया,चोरी की गई सामग्री को निहाल करोसिया,संगीता करोसिया, सौरभ करोसिया एवं सुमित करोसिया के साथ मिलकर निखिल बरनवाल ज्वेलर के पास बिक्री करना बताएं. आरोपियों के बताए अनुसार संगीता करोसिया, सौरभ चौरसिया एवं सुमित क्रोशिया को भी पकड़कर पूछताछ किया गया जो सभी अपराध करना स्वीकार किए. आरोपिओं से पूछताछ कर उसके कब्जे से चोरी गई सोने चांदी के जेवर एवं यामाहा मोटरसाइकिल तथा एक्टिवा वाहन एवं नगदी रकम जप्त कर कबजा पुलिस लिया गया.
***नाम आरोपी (1)मोंटी@अनूप सिंह ठाकुर पिता हीरालाल सिंह ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी संजय नगर, (2) निहाल करोसिया पिता जीतेंद्र करोसिया 19 वर्ष बंगाली बाला सरकंडा बंगाली पारा सरकंडा(3) सौरभ करोसिया पिता संजय क्रोशिया 20 वर्ष मुक्तिधाम सरकंडा (4)संगीता करोसिया प्रति संजय चौरसिया 38 वर्ष मुक्तिधाम सरकंडा (5)सुमित करोसिया पिता ओमकार करोसिया 32 वर्ष अटल आवास मुक्तिधाम के पास सरकंडा
(6)खरीदार निखिल बरनवाल पिता संजय बरनवाल 32 वर्ष निवासी तेलीपारा अजीत होटल के पास बिलासपुर
***संपूर्ण करवाई में निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी सरकंडा, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य,प्रधान आरक्षक चंद्रकांत,विकास सेगर, आरक्षक बलवीर सिंह, विवेक राय, अविनाश कश्यप,विनोद सिंह, प्रमोद सिंह,सत्य प्रकाश पाटले,लग्न खंडेकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

