प्रशासकीय स्वीकृति के बाद भी नहीं खुल पाए 14में से चार गोधाम, और हो गए नए प्रस्ताव पास, जिला गौसेवा समिति की बैठक।

बिलासपुर मंथन सभा कक्ष कलेक्टरोट  में  जिलास्तरीय गौधाम समिति तथा जिला पशु क्रूरता निवारण समिति (एसपीसीए) जिला बिलासपुर की बैठक अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे गौसेवा आयोग,की अध्यक्षता एवं राजेश सूर्यवंशी अध्यक्ष जिला पंचायत , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिलापंचायत  की उपस्थिति में जिलास्तरीय गौधाम समिति के सदस्यों, गौधाम अध्यक्षों, जिला पशु कूरता निवारण समिति बिलासपुर के सदस्यों एवं पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिले में गौधाम योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। वर्तमान में जिले में 14 गौधामों की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है तथा 10 गौधाम पंजीकृत और संचालित है। समिति द्वारा जिले के संचालित गौधामों में त्रैमास सितम्बर के अनुदान प्रपत्रो का अनुमोदन किया गया तथा नवीन गौधाम हेतु प्राप्त आवेदन गौधाम- सोन एवं जाली का अनुसंशा किया गया। जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे द्वारा गौधाम हेतु लंबित आवेदनों के सम्बंध में जिला पंचायत से समन्वय कर शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा CEO जिलापंचायत द्वारा स्वीकृत गौधामों में से असंचालित गौधामो को जल्द ही प्रारंभ कराए जाने के निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात जिला पशु क्रूरता

निवारण समिति की समीक्षा की गई। जिमसें मुख्य रूप से जिले में संचालित ABC सेंटर के कार्यो की समीक्षा की गई। जिसमे वर्तमान में केवल नगर निगम बिलासपुर अंतर्गत ही आवारा श्वानों का स्टरलाईजेसन का कार्य किया जा रहा है। जिसके सम्बन्ध में सभी CMOs को नगरीय निकायों में ABC सेंटर प्रारम्भ कराने हेतु आवश्यक समवन्य हेतु सुझाव दिए गए।गोधाम समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  के द्वारा ५ संचालित गोधाम में जिसमें पीएआईडब्लू के द्वारा कृत्रिम गर्भाधान कार्य नहीं किए जा रहे हैं, पर गंभीर चिंता एवं आपत्ति व्यक्त की गई। यह आम सहमति से निर्णय लिया गया कि यदि वर्तमान प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता के द्वारा गोधामों के गाय/पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान कार्य नहीं किया जा रहा है तो अंतिम चेतावनी देकर इनकी सेवाएं आगामी माह से बंद कर दी जाए तथा ऐसे नवीन लोगों की नियुक्ति जाए, जो कृत्रिम गर्भाधान के कार्य में अपना योगदान दें । यदि गौसेवक कृत्रिम गर्भाधान कार्य में प्रशिक्षण लेकर गोधामों में सेवा करने को सहमत हैं , तो उन्हें प्राथमिकता से चयनित कर नियुक्त किया जाए । जिले स्तर में लंबित 11 गौधर्मों को शीघ्र स्वीकृत दिलाए जाने के संबंध में जिला स्तर पर पृथक से प्रयास किया जाकर गौ सेवा आयोग को प्रस्ताव प्रेषित किया जाए। इसके साथ ही अध्यक्ष जिला स्तरीय गौ सेवा आयोग समिति दुबे के द्वारा यह भी सुझाव दिया गया कि यदि कार्यों में गति लाने के लिए प्रतिमाह बैठक आवश्यक है, तो इसके लिए सभी सदस्य सहमत हैं। गोधामो में नेपियर हराचारा उत्पादन के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर के द्वारा यह सुझाव दिया गया कि गौ सेवा आयोग के द्वारा नेपियर चारा उत्पादन हेतु प्रावधानित राशि यदि कम है, तो अतिरिक्त आवश्यक राशि अभिसरण योजनांतर्गत बीव्हीजी राम जी योजना के सम्मिलित राशि से जिले में गोधामों के साथ-साथ गौशालाओं में भी नेपियर चारा उत्पादन विशेषता प्रारंभ कराया जाए। समीक्षा बैठक में गौ अभ्यारण जोगीपुर के शीघ्र प्रारंभ कराए जाने के संबंध में भी धीरेन्द्र दुबे ने अभी तक की प्रगति पर चर्चा की । गौअभ्यारण के लिए पृथक से २० एकड़ में नेपियर चारागाह प्रक्षेत्र का प्रस्ताव जिला पंचायत को प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए गए। कल की बैठक में रहंगी एवं निरतू के स्वीकृत गोधाम के संचालन के कमियों को उल्लेख करते हुए प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया। जिले में एबीसी कार्यक्रम के तहत नगरीय निकायों में कुत्तों को नसबंदी कार्यक्रम में गति लाने के लिए सभी मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव बनाकर डाग कैनल, पशु चिकित्सालयों के समीप प्रत्येक विकासखंड में प्रारंभ कराए जाने की सुझाव दिए गए। इसके साथ ही जिले के कुछ पशु आश्रय केन्द्रो जो ग्राम पंचायत द्वारा संचालित हैं, में विगत माह में हुई दुर्घटनाओं तथा पशु मृत्यु पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई तथा अधिकारियों एवं मैदानी अम्लों को सतत निरीक्षण करने तथा ऐसे जगह में जहां पशुओं को रखा जा रहा है निरीक्षण करने तथा मूलभूत सुविधाओं के लिए सुझाव देने के लिए निर्देश दिए गए। इसी के साथ जिला स्तरीय गौसेवा आयोग समिति की बैठक धीरेन्द्र दुबे अध्यक्ष की अनुमति से बैठक समाप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *