वैक्सीन सेंटर का सांसद अरुण साव जाना हाल लोगो की चर्चा

बिलासपुर सांसद अरुण साव ने शहर के विभिन्न वैक्सिनेशन सेंटरों में भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ दौरा कर जायजा लिया।बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव ने बेलतरा विधानसभा अंतर्गत साइंस कॉलेज अनुसूचित जाति छात्रावास स्थित एवं लिंगियाडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित टीकाकरण केंद्रों में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया एवं टीकाकरण के लिए आये हुए लोगो तथा इस कार्य मे लगे हुए स्वास्थ्य एवं निगम कर्मियों से चर्चा कर उनका अनुभव जाना।इस अवसर पर पार्षद ओमप्रकाश पाण्डेय,भाजयुमो एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
तत्पश्यात सांसद साव बिलासपुर विधानसभा अंतर्गत नूतन चौक कन्या शाला स्थित टीकाकरण केंद्र पहुँचे टीकाकरण अभियान में लगे हुए स्वास्थ्य तथा निगम कर्मियों एवं टिका लगवाने आये हुए लोगो से चर्चा करते हुए सांसद अरुण साव ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत मे विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर रिकार्ड लगभग ढाई करोड़ टीकाकरण पूरे भारत मे मात्र एक दिन में किया गया है जो की दुनिया के कई देशों की आबादी से कहीं ज्यादा है आप सभी ने जिसप्रकार से इस महाभियान में अपनी महती भूमिका निभाई है उसकी जितनी प्रसंसा की जाए कम है।सरकंडा कन्या शाला में मंडल अध्यक्ष चंदू मिश्रा ,पार्षद विजय ताम्रकार , आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-समाज सेवा मे अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच युवा प्रकोष्ठ…
Cresta Posts Box by CP