वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर के पद पर पदोन्नत हुए ऋषि कुमार शुक्ला

बिलासपुर- रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के आदेश के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला का प्रमोशन बिलासपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के पद पर हुआ . ऋषि कुमार शुक्ला द्वारा बिलासपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त का पदभार ग्रहण किया गया जिसके बाद वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों तथा कर्मचारियों को नए जोश व उत्साह से पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से सेवा करने का निर्देश दिया गया इस बीच बिलासपुर मंडल में भी रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों और कर्मचारियों में हर्ष का माहौल था क्योंकि नए अफसर के आने का तनाव नही हुआ। अपने ही पुराने अफसर को पदोन्नत होकर उसी जगह पर कार्यभार ग्रहण करने की खुशी सभी ने जाहिर की और राहत की सांस भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *