कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर लोक निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालन अभियंता निलंबित,अग्रवाल ठेकेदार के चक्कर मे फस गये ईई।

बिलासपुर- राज्य शासन द्वारा लोक निर्माण विभाग के संभाग क्रमांक-1 बिलासपुर के प्रभारी कार्यपालन अभियंता के.आर. गंगेश्री को वित्तीय वर्ष 2020-21 (माह मई 2020 से जनवरी 2021 तक) में गैर अनुबंध में अत्यधिक व्यय कर अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं शिथिलता बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग मंत्रालय महानदी भवन से निलबंन आदेश जारी करते हुए कार्यपालन अभियंता के.आर. गंगेश्री का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग जगदलपुर निर्धारित किया गया है। उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। ईई गंगेश्री अग्रवाल ठेकेदार के चक्कर मे फस गए ।माला भुगतान लेके ठेकेदार निकल गया रिटायरमेंट के समय मे ईई पर गिर गज गिर गई।ईई ने भी 20 करोड़ के काम का टेंडर नही किया और दूसरे मद से राशि निकाल कर ठेकेदार को दे दी ठेकेदार सरकारी पैसे को अपने हिसाब से आपस मे बाट लिया।ये वही ठेकेदार जिसने राजस्व मंडल बिल्डिंग में गडबडी की ,सर्किट हाउस में गड़बड़ी की ।ठेकेदार भुगतान लेकर शहर छोड़कर निकल गया ईई फस गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- रोज हाजरी देने वाले कि गैरहाजिरी लग गई।और गायब…
Cresta Posts Box by CP