बिलासपुर-ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी ने 5 सितम्बर को नेहरू चौक में भाजपा के बस्तर चिंतन शिविर में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरिन्देश्वरी के कांग्रेस और छत्तीसगढ़ सरकार को लेकर अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन किया । संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह ने कहा कि सार्वजनिक जीवन मे वाणी की शुचिता को बनाये रखा चाहिए ,21 वी सदी में जी रहे है और हमारे शब्द भी बर्बरता और जाहिलपन से ऊपर के हो क्योंकि स्तरहीन संवाद करके क्षणिक सस्ती लोकप्रियता पाया जा सकता है ,जो भारतीय जनता पार्टी के मूल चरित्र का हिस्सा है , एक नेत्री के मुहँ से अपशब्द कहना उस पार्टी के संस्कार को बताता है , शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि भाजपा के नेताओ का इतिहास रहा है मुहँ में राम बगल में छुरी ,डी पुरंदेश्वरी का बयान 3 करोड़ छत्तीसगढ़िया का अपमान है , छत्तीसगढ़िया अस्मिता पर भाजपा का प्रहार है क्योंकि भाजपा ने 15 वर्षो तक छत्तीसगढ़ की धरती को ,पानी को ,खनिज को अपने उद्योगपति मित्रो के हाथों लुटाया और छत्तीसगढ़ की जनता के साथ धोखा किया ,सत्ताच्युत होने पर भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान करने से कोई भी मौका नही छोड़ रहे है , महापौर रामशरण यादव ने कहा कि डी पुरंदेश्वरी के थूंक को भाजपा नेता फूंक बनाने में लगे है । छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओ में थोड़ी नैतिकता बची है और छत्तीसगढ़ महतारी की इज्जत करते है तो डी पुरंदेश्वरी को तत्काल प्रभार से हटाने की मांग अपने हाई कमान से करे ,छत्तीसगढ़ एक शांतप्रिय और सिद्धांत की राजनीति पर विश्वास करता रहा है फिर भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ में विष बोकर क्या संदेश देना चाहते है ,रामशरण यादव ने कहा भाजपा नेताओं को छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए । उन्ही मतदाताओ ने कांग्रेस को सत्तासीन किया है जिसका भाजपा अपमान कर रही है ।पुतला दहन में संसदीय सचिव व रश्मि आशीष सिंह, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, महापौर रामशरण यादव,मझुवारा बोर्ड उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर,पूर्व विधायक दिलीप लहरिया,,,पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, सचिव महेश दुबे,शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, ,एल्डर मेन सुभाष ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन,अरविंद शुक्ला,महिला कांग्रेस की,सरिता शर्मा,किरण कश्यप, रीता मजूमदार,अंजू सोनी,बबिता दुबे,सावित्री सोनी,,ममता हटकेश्वर, एमआईसी सदस्य अजय यादव,बजरंग बंजारे,पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल,रमाशंकर बघेल,साई भास्कर, रामप्रकाश साहू,पुष्पेंद्र साहू,पंचराम साहू,,,अखिलेश बाजपेयी,संजय साहू,बद्री यादव,अनिल सिंह चौहान,अर्जुन सिंह,रंजीत खनूजा,पुष्पेंद्र मिश्रा,सुभाष सराफ,अजय काले राज कुमार यादव,,अनिल शुक्ला,,प्रशांत पांडेय,,छोटू मोइत्रा,चित्रकान्त श्रीवास,उमेश वर्मा,सुदेश दुबे,सूर्यकांत साहू,गोवेर्धन श्रीवास्तव,सुनील पांडेय,दीपक रायचुरे, मिथलेश सेंदरी,वीरेंद्र सारथी,विनय शुक्ला,अपूर्व तिवारी,चेतनदास ,रामचन्द्र क्षत्री,दुबे सिंह कश्यप,अग्रवाल,शहज़ादा खान,जिग्नेश जैन,गणेश रजक,,रेखेन्द्र तिवारी,मनीष श्रीवास्तव,संदीप शुक्ला,,लल्ला सोनी,भरत जुर्यनी,विक्की आहूजा, गोयल,अशोक राजवाल,अमीन मुगल,ज़हूर अली,आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे ।

