बिलासपुर। जिले में हो रहे धर्मातरण के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व में 6 सितम्बर को निकाली जायेगी रैली एवं दिया जायेगा ज्ञापन, जिसकी तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में बैठक हुई। जिला भारतीय जनता पार्टी के कोरग्रुप के सदस्य छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी,, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय के नेतृत्व में यह रैली निकाली जायेगी।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि जब-जब कांग्रेस सरकार सत्ता में रही है तब-तब धर्मांतरण बड़े तेजी से होता रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है प्रदेश भर में गांव, गली मोहल्लों में प्रार्थना सभा के नाम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है जो घोर निंदनीय है। कुमावत ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, यहॉ सभी धर्म को मानने वाले लोग निवास करते है। भारतीय जनता पार्टी सभी धर्मो का सम्मान करती है लेकिन धर्मांतरण का विरोध करती है। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने तत्कालीन केन्द्र की सरकार में मंत्री पद को त्याग कर राष्ट्रसेवा के लिए भारतीय जनता पार्टी में राजनीति की शुरूवात की। आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा है, जिसके कार्यकर्ता सत्ता के लिए नहीं राष्ट्र सेवा के लिए सदैव आगे रहते है और सभी धर्मो का सम्मान करते है।
भाजपा जिला महामंत्री द्वय घनश्याम कौशिक एवं मोहित जायसवाल ने भी धर्मांतरण को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कराया जा रहा है जिसका हम विरोध करते है और। धर्मांतरण होना प्रदेश के लिए चिंता का विषय है।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्य योजना अनुसार बिलासपुर में 6 सितम्बर 2021 सोमवार को दोपहर 1 बजे गांधी चौक से नेहरू चौक तक रैली निकालकर विरोध किया जाएगा तत्पश्चात ज्ञापन भी सौपा जाएगा। रैली में सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बैठक को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सूर्या, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लखन पैकरा ने संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे इलाज व लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर धर्मांतरण करवाया जा रहा है, अगर धर्मांतरण नही रूकेगा तो पार्टी आगे उग्र आंदोलन करेगी।