बस्तर में डी पुरंदेश्वरी का जोरदार स्वागत,माँ दंतेश्वरी का लिया आशीर्वाद,अब ठीक करेंगी पार्टी को गुमराह करने वाले नेताओं को।

बिलासपुर- भाजपा के तीन दिवसीय प्रांत स्तरीय चिंतन शिविर में पहुंची डी पुरंदेश्वरी का पार्टी को हार से बचा नही पाने वाले नेताओ ने जोरदार स्वागत किया। डी पुरंदेश्वरी कंही इस तरह के स्वागत में अपना मिशन न भूल जाये इसका ध्यान रखना होगा, मंच पर कलफ वाला कुर्ता पैजामा मारे इन नेता की जनता के बीच क्या छवि है इस पर ध्यान देने की जरूरत है ।वर्तमान के नेता पार्टी के ब्रांड नेम से जलवा काट रहे है खुद ब्रांड नही खुद ब्रांड वाले नेता एक दो ही है। वैसे बीजेपी इतनी बड़ी पार्टी हो गई है कि एक साधारण कार्यकर्ता भी मंन्त्री मुख्यमंत्री बन सकता है बड़े चेहरे की अब बीजेपी को जरूरत नही है बल्कि इन बड़े नेताओ की कार्यशैली से पार्टी 14 विधायक में पहुंच गई।
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर मेरे लिये मेरे घर जैसे ही है। बस्तर और मेरे गृह राज्य की सांझा संस्कृति हम सबको आपस में जोड़े रखी है।अपनों के बीच आई हूं।आप सभी के स्वागत से अभिभूत हूं। प्रदेश प्रभारी श्रीमती ड़ी.पुरंदेश्वरी ने कहा कि वनवासी समाज के हितों की चिंता देश की आजादी के बाद जितना भाजपा ने किया है, उतना किसी भी राजनैतिक दल ने नहीं किया है। कांग्रेस के लिए हमेशा समाज का हर वर्ग वोट बैंक हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि हम समाज के समग्रता के लिये कार्य कर रहे हैं।भाजपा ही ऐसा राजनैतिक दल है,जो कार्यकर्ताओं को गौरव प्रदान करती है। कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व समर्पण से संगठन को मजबूत बनाने के लिये कार्य करें।इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव के अगवाई में कार्यकर्ताओं ने मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से जगह-जगह पर स्वागत किया। भाजपा प्रदेश प्रभारी ड़ी.पुरंदेश्वरी का माडिया चौक,शहीद पार्क चौक, एसबीआई चौक,गोलबाजार चौक,संजय मार्केट चौक से भाजपा कार्यालय में स्वागत किया गया। इस दौरा प्रदेश प्रभारी श्रीमती पुरंदेश्वरी ने मां दन्तेश्वरी मंदिर व भगवान जगन्नाथ मंदिर में जाकर विशेष पूजा अर्चना भी की।
शहर भ्रमण के दौरान उन्होंने वनवासी समाज के अस्मिता की आवाज शहीद वीर गुड़ाधूर, महाराजा प्रवीर चंद भंजदेव व पूर्व सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. बलिराम कश्यप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर नमन किया। इस मौके पर सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री किरण देव, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप, जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी,पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, लच्छूराम कश्यप, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर - राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना…
Cresta Posts Box by CP