बिलासपुर- जिले की बीजेपी में गुटबाज़ी इन दिनों चरम पर है कोई किसी को फूटे आंख नही सुहा रहा है।चुनाव को दो साल है ।परसदा और बिलासपुर में फिर निपटो निपटाओ की राजनीति शुरू हो गई है इसमे मरेगा कार्यकर्ता ही क्योंकि बीजेपी की परमानेंट फ्रेंचाइजी इन्ही के पास है।इनकी कुश्ती में चित कोई और होता है कार्यकर्ता जबतक समझता है दुकान बंद हो जाती है।इस बार बिलासपुर वाले नेता एक सांसद को ठीक करने की जुगत में दिख रहे है।क्यो इस सांसद को आजकल परसदा पवार हाउस से करेंट सप्लाई हो रहा है ओबीसी के दो बड़े ट्रांसफार्मर एक हो गए है,दोनो किसी की बिजली काटने के फिराक में है हालांकि एक पुराना ट्रांसफार्मर बहुत समय से ये प्रयास कर रहे है ।एक बार लटपट मौका मिल भी गया तत्काल सप्लाई बाधित कर दी ।आजकल थोड़ा राहत महसूस करने के साथ मुश्कुराते रहते है। पवार भी थोड़ा ज्यादा है।इसलिए की ओबीसी का एक ट्रांसफार्मर औरजोड लिए है ।दोनो आजकल सलवाजुड़ुम में अपने अपने हिसाब से जिल्रे में बिजली सप्लाई कर रहे है। अब इसका असर तो होना हो था ,खजवा के घाव बनाया है तो झेलना तो पड़ेगा ही।बिलासपुर वाले ने भी एक ओबीसी का पुराना ट्रांसफार्मर जोड़ लिया अब ये पुराना ट्रांसफार्मर हर वार्ड में घूम रहा है।बिलासपुर वाले ट्रांसफार्मर ने पुराने ट्रांसफार्मर को चालू करके परसदा पावर हाउस से नए जुड़े ट्रांसफार्मर के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। बिलासपुर वाले ट्रांसफार्मर ने परसदा को बिजली सप्लाई करने वाले ओबीसी ट्रांसफार्मर को बता दिया कि अगर तुम परसदा को को करेंट सप्लाई करोगे तो मैं पुराना वाला ओबीसी ट्रांसफार्मर जोरजोर से चलाऊंगा अभी तो ये शुरू हुआ है …खबर अभी बाकी है

