बिजली बिल के मेंटनेंश का बिल कांग्रेसियों की जेब मे जा रहा ,कांग्रेसियों ने बनाया बिलासपुर को भूमाफियाओं की राजधानी,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का आरोप

बिलासपुर। पूर्व स्वास्थ मंत्री अमर फेस बुक लाइव से कहा कि शहर के विकास कार्य ठप्प पड़े है। भाजपा शासन काल के दौरान जब मैं स्वयं नगरीय निकाय मंत्री था तो सैकड़ों करोड रूपए के विकास कार्य हेतु निगम को उपलब्ध कराया जाता था कि शहर विकास में किसी प्रकार की कोई बाधा न आए लेकिन आज शहर में विकास कार्य कहा है दिखते नही है। आज नगर निगम विकास हेतु रूपये के लिए जददोजहद करनी पड रही है। पूर्व स्वास्थ मंन्त्री ने सिम्स की अव्यवस्था को लेकर भी स्वास्थ मंन्त्री पर हमाल बोला है।
प्रदेश के विकास के बारे में सोचना छोड नेता-मंत्री अपने-अपने विकास के लिए जूझ रहे है। प्रदेश के विकास का कोई सरोकार नही।
अग्रवाल ने कहा कि 15 वर्ष प्रदेश में भाजपा की सरकार रही कभी बिजली कटौती नही हुई। आज हर रोज मेंटनेश के नाम से बिजली कटौती की जा रही है। मेंटनेश के नाम से जो करोडो रूपए के बिल बन रहे है उसका पैसा कांग्रेसियों के जेब में जा रहा है मेंटनेश हो नही रहा। प्रदेश की जनता को बिजली के नाम से सरकार ठग रही है। बिलासपुर भू-माफियाओं की राजधानी बन गई है यह पहचान कांग्रेस ने दी है।नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वार सामान्य सभा में 819 करोड रूपए का जो बजट पेश किया है वह काल्पनिक है। उक्त बाते पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने अपने फेसबुक लाईव कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अग्रवाल ने नगर निगम सामान्य सभा में पिछले वर्ष का पेश बजट को काल्पनिक बताया है।उसकी पूरी जानकारी इमानदारी के साथ इस वर्ष बताना था कि पिछले बजट का क्या हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- पुलिस अधीक्षक दीपक झा द्वारा यातायात पुलिस की कार्य…
Cresta Posts Box by CP