बिलासपुर- पुलिस अधीक्षक दीपक झा द्वारा यातायात पुलिस की कार्य समीक्षा के बाद ट्रैफिक पुलिस एक्शन में है। शहर में व्यस्त संमय में ट्रैफिक पुलिस दिख रही है।एसपी ने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए शहर के प्रमुख सिग्नल पॉइंट में रेड लाइट जंपिंग करने वालों और व्यस्तम चौक चौराहों में रॉन्ग साइड मूवमेंट करने वालों पर मौके में ही उल्लंघन कर्ताओं के वाहन नंबर सहित मोबाइल में फ़ोटो किलिपिंग लीए जा कर उनके वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जानकारी परिवहन विभाग से लेकर उन्हें नोटिस ई-चलान के रूप में भेजने का निर्देश दिए है।
यातायात प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित बघेल द्वारा निरीक्षक एस0 एक्का के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठन की गई , जिसके द्वारा प्रतिदिन के ऐसे उल्लंघन करताओं की सूची रजिस्टर में संधारित करते हुए। उनके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर नोटिस फोटो सहित भेज कर जुर्माना वसूला जाएगा।
सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, चौक नेहरू, चौक मंदिर चौक, मंगला चौक, महामाया चौक सहित सभी प्रमुख चौक चौराहों पर रेड सिग्नल जंपिंग करने या रॉन्ग साइड मूवमेंट जिसमें से अक्सर सड़क दुर्घटनाएं घटित होती है ऐसे उल्लंघनकर्ताओं कि मोबाइल पर फोटो खींचकर यातायात मुख्यालय की टीम द्वारा उन्हें नोटिस दिया जा रहा है।
विगत सप्ताह से प्रारंभ किए गए इस व्यवस्था के अनुसार अब तक 53 लोगों को नोटिस जारी किया गया जिसमें प्रकरण निराकरण हेतु तीन दिवस का समय दिया जा रहा है, ताकि वे अपने प्रकरण का निराकरण कराते हुए भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन ना करें।
अब तक 15 लोगों के द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट अंतर्गत रसीद कटा कर अपने प्रकरण का निराकरण कराया गया है।
यह कार्यवाही यातायात पुलिस द्वारा लगातार एवं प्रतिदिन की जा रही है आम जनता से अपील है कि सिग्नल चौक में रेट सिंगल जंपिंग ना करें चौक चौराहों में राउंड सहित मूवमेंट ना करें।

