सीएम बघेल विधायक और कार्यकर्ताओं के साथ सामान्य यात्री प्लेन से पहुँचे रायपुर, सीएम बघेल के इस सादगी भरे अंदाज के दीवाने हुए पार्टी कार्यकर्ता खींच ली फोटो।

बिलासपुर- दो दिन के दिल्ली दौरे केबाद भूपेश बघेल विधायक और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर पहुंचे ,रायपुर एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री के स्वागत में कार्यकर्ताओं का हुजूम पहुंचा। राहुल गांधी के विश्वासपात्र सीएम बघेल का दम एक बार फिर उभर कर सामने आया है । कांग्रेस की स्थिर सरकार को जबरिया अस्थिर करने के अस्थिर करने की साजिश को राहुल गांधी ने पटरी पर ला दिया है साथ ही बस्तर दौरे को तैयार हुए है ।राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को अहम माना जा रहा सीएम भूपेश बघेल के कहने पर राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे में आ रहे है।जो बस्तर में सभा लेंगे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे । भूपेश बघेल की सरकार निर्विवाद चल रही है। भूपेश बघेल दिल्ली से लौट गए अब उनकी तैयारी बस्टरमे राहुल गांधी की सभा को सफल बनाने की है ।चुकी बीजेपी का चिंतन शिविर बस्तर में होने वाला इसके पहले राहुल गांधी सभा लेकर जनता की बीच अपनी बात पहले रख देंगे।चुकी भूपेश सरकार आदिवासियों के लिए कई महत्त्वपूर्ण काम कर रही सबसे बड़ी बात वनोपज के कोदो कुटकी का भी समर्थन मूल्य भूपेश सरकार देने लगी है इससे आदिवासियों का शोषण रुका है भूपेश बघेल कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर जनहित के किये जाने वाले काम को प्राथमिकता दे रहे है ,दिल्ली जाने वाले वालो में बिलासपुर के बी नेता शामिल हैं ,महापौर रामशरण यादव, विनय शुक्ला,जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक , जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान भी दिल्ली गए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चार्टर्ड प्लेन छोड़कर कर कार्यकर्ताओं के साथ सामान्य यात्री प्लेन में रायपुर पहुंचे सीएम बघेल के इस सादगी भरे अंदाज से कार्यकर्ता प्लेन के अंदर फोटो लेने से खुद को रोक नही पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- ओबीसी की पहली कार्यकारिणी की बैठक में बिलासपुर पहुंचे…
Cresta Posts Box by CP