बिलासपुर- ओबीसी की पहली कार्यकारिणी की बैठक में बिलासपुर पहुंचे अखिलेश सोनी ने प्रेस वार्ता में चर्चा में कहा कि मोदी की योजना को लेकर ओबीसी वर्ग के बीच जाएंगे ।प्रधानमंत्री मोदी ने ओबीसी को केंद्रीय स्वास्थ विभाग में 27 प्रतिशत आरक्षण दिया है।राज्यों को ओबीसी वर्ग में जोड़ने की छूट दी है।किसानों को राहत दी है,मंन्त्री मंडल ओबीसी को जगह दी है। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने ओबीसी सीएम बनाये जाने के सवाल पर कहा की ये हमारा विषय नही है ।हमारा काम केवल संगठन और ओबीसी वर्ग को जोड़ने का का है। 15 साल प्रदेश में बीजेपी की सरकार रहने के बावजूद भाजपाई मोदी के भरोसे अपनी नैया पार लगाने वाले है। यानी प्रदेश की 15 साल की रमन सरकार की कोई उपलब्धि नही है जिसको लेकर जनता के बीच जा सके। ओबीसी के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार से ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग की है अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।

