बिलासपुर- नगर निगम की सामान्य सभा मे 89 नम्बर का प्रस्ताव पास हो गया ।सामान्य सभा के 89 नंबर के प्रस्ताव में नगर निगम द्वारा कांग्रेस को राजीव भवन के लिए जमीन दी गई है ।जिसको लेकर बीजेपी ने विरोध दर्ज कराया ,बीजेपी की ओर से राजेश सिंह ने सवाल उठाया कि आखिर कांग्रेस विवाद वाली जमीन लेती ही क्यो है उसे निर्विवाद जमीन ढूंढना क्यो नही आता।महापौर रामशरण यादव ने भाजपाइयों के विरोध पर कहा कि जमीन मुफ्त में नही दी जा रही है ।सभापति ने लखीराम ऑडिटोरियम का उदाहरण दिया गया तो भाजपाइयों की बोलती बंद हो गई और सभी बीजेपी पार्षद कांग्रेस भवन का विरोध करना भूल गए।नेता प्रतिपक्ष तो एक शब्द नही बोल पाए रंगा नादम,दुर्गा, ने थोड़ा बहुत विरोध किया आधे घण्टे दोनो पक्षो के हंगामे के बाद अंततः कांग्रेस को राजीव भवन के लिए जमीन मिल गई।

