बिलासपुर – नगर निगम सामान्य सभा का प्रश्न काल सभापति शेख नजीरुद्दीन ने जोरदार चलाया दोनो पक्ष संतुष्ट बल्कि नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी को अपनी गरिमा के अनुकूल आचारण करने की सलाह दी ,और फटकार भी लगाई क्योकि बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष सवाल भी ढंग से नही पूछ पा रहे थे ।नेता प्रतिपक्ष सभापति ये भूल गए कि वो खुद नेता प्रतिपक्ष है और सदन में नेता प्रतिपक्ष को अच्छे से आचरण करने और जनहित के मुद्दे उठाने की सलाह देते रहे।सदन में बैठे पार्षद जब हंसने लगे तो नेता प्रतिपक्ष को अपनी गलती का अहसास हुआ।सदन में पूरे समय नेता प्रतिपक्ष अपनी उटपूटाँग हरकत से चर्चा में रहे ,बोलने का नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी को बहुत मिला लेकिन जनता के मुद्दे ढंग से बोल नही पाए। सभापति ने पार्षद विजय ताम्रकार द्वारा सफाई ठेके को लेकर उठाये गए सवाल पर कहा कि मंहगाई बढ़ गई पुराने डर पर ठेका नही हो सकता इसके साथ ही पार्षद विजय को कहा कि आप खुद ठेकदार है तो ठेका प्रणाली को अच्छे से समझते है। कई मामले में सभापति ने आयुक्त को कार्यवाई करने के निर्देश दिए।पार्षद राजेश सिंह को सभापति ने बिट का मतलब समझाया कहा ये इंग्लिश का शब्द है ।नेता प्रतिपक्ष ने श्याम पटेल को बाजार स्थापना के सवाल पर यह कहते हुए बैठा दिया कि लोगों ने मेयर के प्रस्ताव का विरोध किया था इसलिए सुना जाना न्याय संगत नही है।

