मरवाही विधायक के एई बेटे सहित तीन की मौत

बिलासपुर। देर रात बरपाली पेट्रोल पंप के पास कार और बस में भिडंत

कटघोरा में कार और बस की भिड़ंत में कार सवार मरवाही विधायक के पुत्र समेत तीन की मौत हो गई।

मरवाही विधायक के के ध्रुव का बेटा प्रवीण कुमार ध्रुव बांगों विद्युत विभाग में सहायक अभियंता है। बीती रात वे अपने जूनियर इंजीनियर कुशल कुमार कंवर और ठेका श्रमिक शंकर सिंह पोर्ते के साथ विद्युत लाइन में आई खराबी दूर कर ग्राम बिझरा से बांगो लौट रहे थे इसी दौरान कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली पेट्रोल पंप के पास उनकी कार और बस के बीच टक्कर हो गई। इसमें कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें कार सवारों को गंभीर चोंटे आने से प्रवीण कुमार ध्रुव, जूनियर इंजीनियर कुशल कुमार कंवर और ठेका श्रमिक शंकर सिंह पोर्ते की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बांगों पुलिस मौके पर पहुंची । दूर्घटना ग्रस्त कार को काफी मशक्कत के बाद बस से अलग किया गया. तीनों मृतकों के शव को भी घण्टो रेस्क्यू कर गैस कटर के जरिये निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही मरवाही विधायक के के ध्रुव कटघोरा पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कार्यवाही में जुट गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री श नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष…
Cresta Posts Box by CP