बिलासपुर- नगर निगम की सामान्य सभा मे कांग्रेस बीजेपी पार्षदों के सवाल पर महापौर रामशरण यादव ने भी जमकर जवाब दिया एल्डरमेन द्वारा सवाल किए जाने पर सभापति शेख नजरीरुद्दीन और एल्डरमेन शैलेंद्र जायसवाल के बीच नोंकझोंक हो गई अंततः सभापति ने व्यवस्था देते हुए एल्डरमेन शैलेंद्र जयसवाल को बैठने पर निर्देश दिया ।एक एल्डरमेन अखिलेश गुप्ता ने फुटपाथ पर संडे बाजार लगाए जाने पर कार्यवाई की मांग की तो मेयर ने सदन से सर्वसम्मति मांगते हुए कहा कि अगर बेजा कब्जा हटाना है तो केवल ठेले खोमचे वालो का क्यो सभी बड़े लोगो का स्थाई कब्जा टूटना चाहिए।इससे सदन में मौन हो गया।पार्षद दुर्ग सोनी द्वारा अपने वार्ड में काम कोलेकर सवाल किए जाने पर महापौर रामशरण ने कहा कि अपने वार्ड की जानकारी लेकर बात करना चाहिए पहले अपने वार्ड में क्या हो रहा उसको पता करो फिर सवाल करो।इसकी वजह ही दिनेश वर्मा नाम के व्यक्ति ने कोर्ट में याचिका लगाई है जिसके कारण आठ करोड़ के नाले का काम रुका हुआ है।पार्षद का कोई प्रयास नही है।एमआईसी सदस्य विजय केशरवानी द्वारा स्कूलों की जमीन पर बेजा कब्जा के सवाल पर महापौर ने तत्काल एक कामेटी गठित करने के निर्देश आयुक्त को देते हुए सभी स्कूलों के परिसर में चल रहे दुकान का किराया बढ़ाने और अवैध कब्जे जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।पानी की समस्या को लेकर दो पार्षद ने बात उठाई जिस पर महापौर ने आयुक्त को तुरत काम शुरू करने के निर्देश दिए। बीजेपी की एक महिला पार्षद ने खुद को अपने वार्ड के निर्माण कार्य का ठेका देने की मांग की तो मेयर ने कहा अगली बार आप बता देना आपके बताए व्यक्ति को ठेका दे दिया जाएगा।देवरीखुर्द में पानी की समस्या के मामले में महापौर ने जल्द काम शुरू करने का काम आश्वासन दिया , कांग्रेस के नए एल्डरमेन जो काम महापौर से मिल कर कर सकते है उस काम के लिए सदन में सवाल करते नजर आए ,सिरगिट्टी पार्षद ने राजश्री गुटका फैक्ट्री द्वारा प्रदूषण फैलाये जाने से आम आदमी के परेशान होने का मामला उठाया तो महापौर रामशरण ने नगर निगम आयुक्त राजश्री फैक्ट्री के प्रदूषण की जांच कर रिपोर्ट मांगी है।

