गरीब का चावल चुराने और खरीदने वाले कांग्रेस नेता राईस मिल के मालिक गौरव अग्रवाल को गिरफ्तार करो ,नही तो आंदोलन, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ।

बिलासपुर- रेत चोरी के बाद अब कांग्रेस नेताओं का नाम गरीबो का चावल चुराने में भी आ गया है।गरीबों का चोरी छिपे खरीदकर कर लक्जरी राजनीति करने वाले नेताओं के कारण कांग्रेस की छवि खराब हो रही है।ऐसे नेताओं को तुरंत संगठन से से बाहर निकाल देना चाहिए लेकिन संगठनशायद आने युवा नेता के गिरफ्तार होने का इंतजार कर रहा है।ऐसे कांग्रेस नेताओं पर कार्यवाई नही होने कंही न कंही संगठन के नेताओं की मिली भगत का इशारा मिलता है।बीजेपी को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया ।नेता प्रतिपक्ष ने गरीबों का चावल चुरा कर खरीदने वाले लक्ष्मी राईस मिल के और कांग्रेस के पदाधिकारी गौरव अग्रवाल को गिरफ्तार करने की मांग की है।नेता प्रतिपक्ष ने गौरव अग्रवाल को गिरफ्तार नाहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है ।नेता प्रतिपक्ष ने ये भी कहा गरीबो का चावल चोरी करवा कर खरीदने वाले राईस मिलर को गिरफ्तार नाहींकरने सरकार की छवि पर गलत असर पड़ रहा है।इसका कांग्रेस को नुकसान झेलना पड़ेगा , कांग्रेस नेता के राईस मिल में लंबे समय से पीडिएस का चावल खप रहा है इसमे जिला फूड अधिकारियों बिलासपुर और मुंगेली की भी मिली भगत है।खाद्य अधिकारियों के आपसी लेनदेन से मामला बेधड़क चल रहा है लेकिन जिल्रे के नए कप्तान दीपक झा के सामने इन नेताओं के दाल नही गली और पीडिएस के चावल चोरों को जेल के सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। देर सबेर बीजेपी के दबाव के पहले कांग्रेस नेता गौरव अग्रवाल का भी जेल जाना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष भावेंद्र गंगोत्री के नेतृत्व में…
Cresta Posts Box by CP