बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने झीरम फैसले पर कहा कि एन आई ए कोर्ट का फैसला आया है सौ से ज्यादा गवाह के बयान के बाद कोर्ट ने फैसला दिया है, सीएम साय ने कहा कि विपक्ष को कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए, उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि इसे घटना में छत्तीसगढ़ के लोगो की मौत हुई थी, उन्होंने कहा कि 13साल बाद फैसला आया है , 16तारीख को इनकी सजा सुनाई जायेगी , विपक्ष पांच साल सरकार में था तो कहा सबूत जेब में लेकर घूमते है,तो उस सबूत को एन आई ए को क्यों नहीं देते, कोर्ट ने फैसला दिया उसका स्वागत करना चाहिए।