बिलासपुर, अरपा पार अलग नगर निगम की मांग को लेकर अमित तिवारी का अनशन ख़त्म हो गया , सात दिन चला अनशन अचानक समाप्त हो गया, आशीष सिंह और कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने जूस पिलाकर कर अनशन समाप्त कराया। अमित तिवारी ने कहा अटल श्रीवास्तव और आशीष सिंह के कारण ही मेरी हिम्मत है विधायक अटल ने कहा है लड़ाई जी के लड़ी जा सकती है मर के नहीं हमारा ये आंदोलन जारी रहेगा जिन लोगों ने वादा खिलाफी कि है उनको हम सबक सिखाएंगे, , बता दे कि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने अपने घोषणा पत्र में आरपापार अलग नगर निगम बनाने की घोषणा कि थी, अमित तिवारी ने कहा हम सड़क पर लड़ाई लड़ेंगे और कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव सदन की लड़ाई लड़ेंगे। इधर कोटा विधायक प्रशासन पर भड़कते हुए कहा कि इतने दिन से अनशन चल रहा है लेकिन प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगी, प्रशासन को बात आगे पहुंचानी चाहिए। अमित तिवारी ने जनता के लिए लड़ाई लड़ी है आगे भी जारी रहेगी । अमित तिवारी दस 15साल से लड़ाई लड़ रहे है, आशीष सिंह ने कहा कि अनशन में किसी की तबीयत खराब हो खराब बात है। आशीष सिंह और विधायक अटल श्रीवास्तव के साथ अनशन समाप्त कराने वालों में , पार्षद राजेश शुक्ला, देवेंद्र मिश्रा, विकास सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।