बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष भावेंद्र गंगोत्री के नेतृत्व में स्व राजीव गांधी जी के 77 वी जयंती के उपलक्ष में बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती 20 अगस्त को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री के नेतृत्व में भी 62 युवाओं ने गरीब जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया।इस उपलक्ष में महेंद्र गंगोत्री कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को मताधिकार दिलाने,कंप्यूटर क्रांति,संचार क्रांति लाने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी यदि आज जीवित होते तो हमारा देश और भी बहुत आगे बढ़ गया होता और युवाओं की भागीदारी पूरे देश में और भी अधिक होती ।खिलेश देवांगन जिला प्रभारी ने कहा कि भाजपा के लोग हमेशा आरोप लगाना जानते हैं परंतु आज पूरे देश में संचार क्रांति के माध्यम से ही प्रत्येक आदमी के हाथों में मोबाइल फोन पहुंच गया है। इस संचार क्रांति को लाने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी को सादर नमन।भावेंद्र गंगोत्री जिला अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश को रक्तदान महादान बोलकर युवाओं को प्रेरित करने का नारा स्वर्गीय राजीव गांधी ने ही दिया था ,उसी से प्रेरित होकर आज हम सभी युवा रक्तदान कर रहे हैं ।आज के इस रक्तदान कार्यक्रम में पूरे जिले से बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी सीएमडी कॉलेज ऑडिटोरियम में एकत्रित हुए थे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस कार्य अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री, जिलापंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह,जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक,महेश दुबे,c m d कॉलेज चेयरमैन संजय दुबे,जिला प्रभारी खिलेश देवांगन, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस भावेन्द्र गंगोत्री, गौरव दुबे,हिमानी वासनिक,जुबेर अली,सुरेश देवांगन, संजय भास्कर,N S U I कार्य जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह,राजेश देवांगन,दुर्गेश सिंह, कमल गुप्ता,कुश बोले,भूपेन्द्र साहू,तरुण यादव,रोहन गोरख,राहुल राजपूत,वीरेंद्र लहरसन,रॉकी अनुरागी, संत सर्वे,महेंद्र साहू,गौरव सिंह,लोकेशन नायक,विक्रांत बर्बन,अंकित अवस्थी,पुष्पराज साहू,रवि ठाकुर,नवीन कुमार,रोशन कश्यप अन्य उपस्थित थे।

