विश्व शेर दिवस मना कानन में, पिंजरे बंद शेर के लिये कटा केक।

बिलासपुर- को कानन पेण्डारी जू में विश्व शेर दिवस का आयोजन किया गया । विश्व में सर्वप्रथम विश्व शेर दिवस 10 अगस्त 2013 को दक्षिण आफ्रिका के बोस्वाना राज्य के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं वन्यजीव संरक्षक श्री डेरेक जोवर्ट एवं बेवलि जोवर्ट के द्वारा मनाया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य शेरों को उनके प्राकृति रहवास में संरक्षित करना था । विश्व शेर दिवस का आयोजन का प्रमुख उद्देश्य शेरों को संरक्षित करने के लिए जागरूक करना है । विश्व में वर्तमान में शेरों की संख्या लगभग 20 हजार है एवं 2020 के अनुसार केवल भारत देश में 674 शेर उपलब्ध हैं । वर्तमान में कानन पेण्डारी जू में शेरों की संख्या 07 है , जिसमें चार मादा एवं तीन नर शेर हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश मुख्यमंत्री बिलासपुर- बिलासपुर-मुख्यमंत्री…
Cresta Posts Box by CP