बिलासपुर – जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा हो गई है ।ढाई सौ से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता को कार्यकारणी में शामिल किया गया है ।कार्यकरणी की घोषणा के साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने नई कार्यकारिणी के गठन पर संतोष जाहिर किया वंही चेतावनी भी जारी की है कि सभी को कांग्रेस की बैठक में आना अनिवार्य है ।अन्यथा ऐसे कार्यकर्ता और पदाधिकारी पर नजर रखी जाएगी । तीन बार अपसेन्ट रहने वाले पट कार्यवाई होगी प्रमोद नायक ने कहा कि संगठन में कसावट के लिए ये जरूरी है और ये नियम संगठन का नियम है इसका सबको पालन करना चाहिए संगठन में अनुशासन जरूरी है। सबको मिलकर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करना है।

